X पर पोस्ट, रीपोस्ट और लाइक करने के लिए भी पैसे लेंगे एलन मस्क

1 / 1
X पर पोस्ट, रीपोस्ट और लाइक करने के लिए भी पैसे लेंगे एलन मस्क
फुल स्क्रीन में देखें

X पर पोस्ट, रीपोस्ट और लाइक करने के लिए भी पैसे लेंगे एलन मस्क

what is x not a bot subscription model – Twitter X पर अगर आपको अपनी पोस्ट, फोटो या वीडियो डालनी है, तो पेड प्लान लेना होगा. नये सब्सक्रिप्शन मॉडल को ‘नॉट अ बॉट’ कहा गया है. एक्स का उद्देश्य बॉट और स्पैमर्स से मुकाबला करना है. एलन मस्क जल्द ही कि पूरी दुनिया में X का यह प्लान लागू कर सकते हैं.

Pay for Tweet : ट्विटर यानी एक्स (Twitter X) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया है कि अब इस प्लैटफॉर्म पर ट्वीट यानी पोस्ट करने के लिए भी यूजर्स को पैसे देने होंगे. पैसे दिये बिना अगर आप X प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सिर्फ ट्वीट पढ़ने को मिलेंगे.

Twitter X पर अगर आपको अपनी पोस्ट, फोटो या वीडियो डालनी है, तो आपको पेड प्लान लेना होगा. फिलहाल इसकी शुरुआत न्यूजीलैंड और फिलीपीन्स से की गई है. एलन मस्क जल्द ही कि पूरी दुनिया में X का यह प्लान लागू कर सकते हैं.

Also Read: Twitter X को पूरी तरह Paid Service में बदल देंगे Elon Musk ?

Elon Musk ने बताया है कि ट्विटर का इस्तेमाल करने के लिए सालाना 1 डॉलर यानी लगभग 82 रुपये की फीस ली जाएगी. हालांकि, एक्स ने कहा कि एक्सचेंज दर के आधार पर अलग-अलग देशों में अलग-अलग वार्षिक शुल्क होगा.

एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (X) एक नये सब्सक्रिप्शन मॉडल का परीक्षण करेगी. इसके तहत वह सामान्य फीचर्स के लिए भी 1 डॉलर वार्षिक शुल्क लेगी. नये सब्सक्रिप्शन मॉडल को ‘नॉट अ बॉट’ कहा गया है. एक्स का उद्देश्य इसे पेश कर बॉट और स्पैमर्स से मुकाबला करना है.

Also Read: X पर यूजर्स को मिलेगी ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा, Twitter को क्या बनाना चाहते हैं Elon Musk ?

ट्विटर को खरीदने के बाद से ही लगातार बदलाव कर रहे एलन मस्क कंपनी का नाम और लोगो तक बदल चुके हैं. इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक के लिए पेड प्लान शुरू किया था. अब एलन मस्क ने ट्वीट करने के लिए भी फीस देने का प्लान शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >