Bengal First Phase Voting 2021 Photos Videos: आखिरी घंटे में भी उत्साह रहा बरकरार, 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने डाला वोट
Copied link
Bengal First Phase Voting 2021 Photos Videos LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें 5 जिलों की 30 विधानसभा सीट शामिल हैं. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होने की खबरें सामने आई, जो शाम 6.30 बजे तक जारी रहेगा. पहले चरण में पूर्वी मेदिनीपुर, झारग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरूलिया, बांकुड़ा जिले शामिल हैं. बड़ी बात यह है कि पहले चरण की अधिकांश सीटों पर टीएमसी का कब्जा है. दूसरी तरफ बीजेपी बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. जबकि, लेफ्ट, कांग्रेस और आईएसएफ गठबंधन भी चुनावी मैदान में है. यहां देखिए बंगाल चुनाव के पहले चरण की लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज.
1:06 AM. 28 Mar 211:06 AM. 28 Mar
पहले चरण में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 5 जिलों की 30 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है. वोटिंग की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई थी, जो शाम 6.30 बजे तक चली. पहले चरण में करीब 80 फीसदी वोटिंग की खबर आई है.
1:06 AM. 28 Mar 211:06 AM. 28 Mar
सांसद शिशिर अधिकारी ने भी डाला वोट
1:06 AM. 28 Mar 211:06 AM. 28 Mar
आखिरी घंटों में भी उत्साह बरकरार
दांतन पश्चिम मतदान केंद्र वोटिंग के अंतिम घंटों में भी मतदाता वोट के लिए पहुंचे.
1:06 AM. 28 Mar 211:06 AM. 28 Mar
95 साल के बुजुर्ग के जज्बे की तारीफ
केशियारी के फंदाड मतदान केंद्र के नजारे ने सभी का दिल जीत लिया. 95 वर्ष बुजुर्ग मतदान करके मतदान केंद्र से बाहर निकले तो तसवीर लेने वालों की भीड़ लग गई.
1:06 AM. 28 Mar 211:06 AM. 28 Mar
चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंचे बीजेपी नेता
बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. वहीं, बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में बीजेपी नेता चुनाव आयोग में शिकायत लेकर पहुंचे. बीजेपी ने टीएमसी पर मनमानी का आरोप लगाया है.
1:06 AM. 28 Mar 211:06 AM. 28 Mar
खड़गपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर हंगामा
https://youtu.be/fGl23C5xoNc
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह
बंगाल चुनाव में बुजुर्ग भी मतदान के लिए काफी उत्साहित हैं. कई बूथों पर केंद्रीय बलों के जवानों की मदद से बुजुर्ग मतदान के लिए केंद्र पर आते दिखे.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
बंगाल चुनाव की दिल जीतने वाली तसवीर
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
पटाशपुर में बीजेपी-टीएमसी के बीच हिंसक झड़प
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
VIDEO: सुबह 9 बजे तक क्या रहा वोटिंग प्रतिशत?
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
पुरुलिया में कई बूथ खराब, आयोग ने बदला ईवीएम
पुरुलिया जिले के कई हिस्सों में ईवीएम खराब होने की सूचना मिलने के बाद चुनाव आयोग ने उसे बदलवा दिया.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करते हुए मतदान की शुरुआत हुई.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सभी बूथों पर केंद्रीय बल के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
पुरुलिया में वोटिंग के लिए मतदाताओं में उत्साह
बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान शनिवार को सुबह से ही पुरुलिया जिले के सभी हिस्सों में शांति पूर्ण रुप से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
कांथी दक्षिण में टीएमसी कार्यकर्ताओं का विरोध
बंगाल चुनाव के पहले चरण में कांथी दक्षिण में TMC कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. सड़क पर आग जलाकर नाराजगी जताई. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कई तरह के आरोप लगाए गए.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
पीएम मोदी की मतदाताओं से खास अपील
पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा ‘आज बंगाल में पहले फेज की वोटिंग हो रही है. मैं सभी वोटर्स से मतदान की अपील करता हूं.’
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
बंगाल के मतदाताओं को अमित शाह का संदेश
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
झारग्राम जिले में वोटिंग के दौरान केंद्रीय बल मुस्तैद
बंगाल चुनाव के पहले चरण में 30 सीटों पर वोटिंग जारी है. झारखंड जिले में भी वोटिंग हो रही है. वोटिंग को देखते हुए केंद्रीय बल मुस्तैद हैं और लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
चेहरे पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग वाली वोटिंग
6:08 PM. 27 Mar 216:08 PM. 27 Mar
लोकतंत्र के महापर्व में इनकी भी भागीदारी दिखी
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
नौजवानों, महिलाओं और बुजुर्ग वोटर्स में उत्साह
बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में नौजवानों, महिलाओं और बुजुर्ग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है.
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
टीएमसी कैंडिडेट संध्या टुडू ने किया मतदान
पुरुलिया के मानबाजार सीट से टीएमसी कैंडिडेट संध्या टुडू ने सुबह वोटिंग किया.
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
खड़गपुर में मतदान को लेकर वोटर्स उत्साहित
खड़गपुर ग्रामीण में मतदान केंद्र में मतदान करने के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
आम से लेकर खास तक वोटिंग के लिए कतार में…
पुरुलिया के सांसद ज्योर्तिमय सिंह महतो ने बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र में सुबह-सुबह वोटिंग किया.
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
झारग्राम जिले की सीटों पर भी वोटिंग तेज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में झारग्राम जिले की सीटों पर भी वोटिंग जारी है. तसवीरों में वोटर्स के उत्साह का नजारा दिखा. बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं.
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
पुरुलिया में वोटिंग के लिए वोटर्स में उत्साह
बंगाल में पुरुलिया जिल के सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई है. वोटिंग के लिए वोटर्स में उत्साह देखा जा रहा है. बूथों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी देखे जा रहे हैं. वोटर्स और मतदान कर्मी तमाम एहतियात बरत रहे हैं.
2:40 PM. 27 Mar 212:40 PM. 27 Mar
बंगाल चुनाव के पहले चरण में क्या है खास?
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. वोटर्स में उत्साह देखा जा रहा है. यहां देखिए पहले चरण की वोटिंग में क्या कुछ है खास?
मुख्य बातें
Bengal First Phase Voting 2021 Photos Videos LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें 5 जिलों की 30 विधानसभा सीट शामिल हैं. सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू होने की खबरें सामने आई, जो शाम 6.30 बजे तक जारी रहेगा. पहले चरण में पूर्वी मेदिनीपुर, झारग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरूलिया, बांकुड़ा जिले शामिल हैं. बड़ी बात यह है कि पहले चरण की अधिकांश सीटों पर टीएमसी का कब्जा है. दूसरी तरफ बीजेपी बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. जबकि, लेफ्ट, कांग्रेस और आईएसएफ गठबंधन भी चुनावी मैदान में है. यहां देखिए बंगाल चुनाव के पहले चरण की लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज.