बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा : नड्डा ने बनायी BJP की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी, TMC मणिपुर भेजेगी 4 सदस्यीय टीम

पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में हुई मौतों की जांच के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक टीम को ममता बनर्जी के तृणमूल शासित प्रदेश में भेजने का ऐलान किया. जवाब में तृणमूल ने भी मणिपुर में अपनी 4 सदस्यीय कमेटी भेजने की घोषणा कर दी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर अब राजनीति तेज हो गयी है. पंचायत चुनाव के लिए रविवार (8 जुलाई 2023) को वोटिंग हुई. इस दौरान जमकर हिंसा हुई, जिसमें आधिकारिक तौर पर 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि अनधिकृत रूप से 18 लोगों की मौत हो गयी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बंगाल चुनाव में हिंसा की जांच के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी भेजने का फैसला किया. इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने चार सदस्यीय कमेटी मणिपुर भेजने का ऐलान कर दिया.

जेपी नड्डा ने बनायी 4 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी

दरअसल, रविवार को बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा के बाद सोमवार को 696 बूथ पर फिर से वोटिंग करानी पड़ी. केंद्रीय बलों की निगरानी में आज की वोटिंग कल की तुलना में शांतिपूर्ण रही. हालांकि, चुनावी हिंसा में आज भी दो लोगों की मौत की सूचना है. चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनायी, जो बंगाल में चुनावी हिंसा पर अपनी रिपोर्ट देगी.

रविशंकर प्रसाद भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के संयोजक

जेपी नड्डा ने इस कमेटी में रविशंकर प्रसाद, डॉ सत्यपाल सिंह, डॉ राजदीप रॉय और रेखा वर्मा को शामिल किया है. केंद्रीय मंत्री रहे रविशंकर प्रसाद को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है. डॉ सत्यपाल मलिक सांसद हैं और मुंबई पुलिस के कमिश्नर रह चुके हैं. राजदीप रॉय और रेखा वर्मा दोनों सांसद हैं. रेखा वर्मा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं.

डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में मणिपुर जायेंगे टीएमसी नेता

भाजपा ने बंगाल चुनाव में हिंसा पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनायी, तो जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया, वह चार सदस्यीय कमेटी मणिपुर भेजेगी. यह कमेटी मणिपुर में जारी हिंसा पर अपनी रिपोर्ट देगी. तृणमूल कांग्रेस की कमेटी में डेरेक ओ ब्रायन, कल्याण बनर्जी, काकोली घोष दस्तीदार और डोला सेन को शामिल किया गया है. ये सभी 14 जुलाई को मणिपुर जायेंगे.


Also Read: NIA की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक मामले में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी मनोज घोष को किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >