West Bengal News: पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना इलाके के पराज़ मोड़ के पास दो नंबर हाइवे पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के गलसी थाना इलाके के पराज़ मोड़ के पास दो नंबर हाइवे पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और तीनों शवों को बरामद कर लिया. घटना के बाद से पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल बागदी (18 वर्ष), महादेव बागदी (28 वर्ष) और बाबुल कनाई (45 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों मृतकों में से एक पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाने के बांद्रा गोपालपुर इलाके का रहने वाला था, जबकि दो अन्य माझेर ग्राम व गलिग्राम के रहने वाले थे. मृतक सभी एक ही परिवार के रिश्तेदार थे.

Also Read: मजबूत नींव पर ही भव्य इमारत का निर्माण संभव, बोले गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया

पुलिस ने जानकारी दी है कि आज सोमवार की रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. ये लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बुदबुद से गलसी की और जा रहे थे, तभी पराज मोड़ के पास यह हादसा हुआ. ये सभी एक ही परिवार से थे.

Also Read: ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी क्लीन चिट, कहा- BJP के नेता कर रहे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >