Bengal Chunav 2021: कांग्रेस ने तीन सीटों पर कैंडिडेट्स की लिस्ट की जारी, खड़गपुर सदर की जगह पिंगला से समीर राय उम्मीदवार

West Bengal Election, congress candidates list out : विधानसभा चुनाव के लिए वाम -कांग्रेस गठबंधन की कांग्रेस ने पहले और दूसरे फेज के लिए तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारा है. कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है. खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से रीता शर्मा, पिंगला से समीर राय और काशीपुर विधानसभा सीट से बलराम महतो को टिकट दिया गया है.

Bengal Chunav 2021: विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस गठबंधन की कांग्रेस ने पहले और दूसरे फेज के लिए तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है. कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है. खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से रीता शर्मा, पिंगला से समीर राय और काशीपुर विधानसभा सीट से बलराम महतो को टिकट मिला है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: राहुल गांधी के जनेऊधारी ब्राह्मण बनने के बाद अब CM ममता बोलीं- ‘मैं ब्राह्मण की बेटी’

खड़गपुर सदर से पहले समीर राय को टिकट दी गयी थी. लेकिन बाद में वहां से रीता शर्मा को टिकट दिया गया है. वहीं, समीर राय को पिंगला विधानसभा टिकट से उम्मीदवार बनाया गया है. मालूम हो कि वाम, कांग्रेस और आइएसएफ ने गठबंधन कर विधानसभा चुनाव में लड़ने का फैसला लिया है. इसके बाद ही वाममोर्चा ने ही सबसे पहले ही पहले और दूसरे फेज की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं.

Also Read: Bengal Election 2021 : ‘मैं गांव की बेटी, आपकी अनुमति के बाद ही भरुंगी पर्चा’- नंदीग्राम में बोलीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी

अब कांग्रेस भी पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवार उतार रही है. जबकि, सत्ताधारी दल टीएमसी ने खड़गपुर सदर से प्रदीप सरकार, पिंगला से अजीत माइती और काशीपुर से स्वप्न कुमार बेलथरिया को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने अभी तक खड़गपुर सदर से कोई उम्मीदवार नहीं दिया है. वहीं, पिंगला से अंतरा भट्टाचार्य और काशीपुर से कमलकांत हांसदा को मैदान में उतारा है. बता दे कि खड़गपुर सदर से 2016 में बीजेपी जीती थी. जबकि, पिंगला और काशीपुर की सीट टीएमसी के खाते में गयी थी.

Posted by : Babita Mali

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >