West Bengal Election 2021 Breaking News : बंगाल आ रहे जेपी नड्डा आज तारापीठ और झारग्राम में परिवर्तन यात्रा को दिखायेंगे हरी झंडी

West Bengal Election 2021 Breaking News: मुर्शिदाबाद में भाजपा के रथ का रूट बदला, आज तारापीठ और झारग्राम से परिवर्तन रथ को रवाना करेंगे जेपी नड्डा. भाजपा के रथ को रोके जाने के बाद फिर बंगाल आ रहे हैं जेपी नड्डा. 9 फरवरी को दो परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत. केंद्र निर्मम सरकार, गुजरात कभी बंगाल पर शासन नहीं कर पायेगा. तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दो विधायक ममता बनर्जी से मिले. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन रथ को शनिवार को मुर्शिदाबाद जिला के बेलडांगा में रोक दिया गया. भाजपा ने यह जानकारी दी. कहा गया है कि पुलिस ने भाजपा की रथ यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया है. हालांकि, भगवा दल अपनी यात्रा जारी रखने पर अडिग है. भाजपा ने राज्य में 5 रथ यात्रा निकालने की योजना बनायी थी. इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गयी थी. मुख्य सचिव ने भाजपा से कहा कि यात्रा के लिए वह स्थानीय प्रशासन से अनुमति ले. शनिवार को जेपी नड्डा ने नदिया जिला के नवद्वीप से परिवर्तन रथ को रवाना किया था. हालांकि, प्रशासन ने इस यात्रा को यह कहकर मंजूरी देने से मना कर दिया था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इसी साल मार्च-अप्रैल में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

Live Updates
9:47 PM. 9 Feb 21 4:17 PM. 9 Feb

फिर बंगाल आ रहे हैं जेपी नड्डा, दो परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत

भाजपा के परिवर्तन रथ को रोके जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा फिर पश्चिम बंगाल आ रहे हैं. मंगलवार (9 फरवरी) को वह दो परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखायेंगे. 1 बजे तारापीठ के चिल्लर मैदान से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे, तो झारग्राम के लालगढ़ सजीव संघ मैदान में 3:30 बजे दूसरे रथ को हरी झंडी दिखायेंगे. इससे पहले दिन में 12:30 बजे तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. 2 बजे बामाख्यापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, तो 4:30 बजे सिदो कान्हू की प्रतिमा पर. शाम 5:15 बजे झारग्राम में जनसभा को संबोधित करेंगे. बंगाल में जेपी नड्डा दो परिवर्तन यात्रा से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

3:52 AM. 9 Feb 21 10:22 PM. 8 Feb

नवद्वीप में भाजपा ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

नवद्वीप में भाजपा ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया. जेपी नड्डा ने जिस मैदान में किसानों के साथ भोजन किया था, उस मैदान में फैले कचरे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साफ किया. मैदान में प्लेट और प्लास्टिक के ग्लास बिखरे पड़े थे. भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसे साफ कर दिया.

3:21 AM. 9 Feb 21 9:51 PM. 8 Feb

केंद्र निर्मम सरकार, गुजरात कभी बंगाल पर शासन नहीं कर पायेगा : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चक्रवात अम्फान के बाद पश्चिम बंगाल को ‘मामूली रकम’ अग्रिम के तौर पर देने को लेकर सोमवार को केंद्र को ‘निर्मम सरकार’ बताया और कहा कि ‘गुजरात कभी भी बंगाल पर शासन नहीं कर पायेगा.’ 16वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के समापन सत्र के आखिरी दिन ममता बनर्जी ने उनके लेखानुदान को लेकर उनकी आलोचना करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. विपक्ष ने कहा कि ऐसा चुनाव पर नजर रखते हुए किया गया है.

3:21 AM. 9 Feb 21 9:51 PM. 8 Feb

भाजपा सांसद का विरोध

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. झारग्राम के सीलदाय में विरोध प्रदर्शन की वजह से सांसद को अपनी गाड़ी मोड़कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा.

3:21 AM. 9 Feb 21 9:51 PM. 8 Feb

तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले दो विधायक ममता से मिले

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का झंडा थामने वाले दो विधायक सुनील सिंह और विश्वजीत दास ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. बनगांव उत्तर के विधायक विश्वजीत दास एवं नोवापाड़ा के विधायक सुनील सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं. विधायकों ने कहा है कि अपने क्षेत्र में विकास से जुड़ी कुछ बातों के लिए वे मुख्यमंत्री से मिले थे.

3:21 AM. 9 Feb 21 9:51 PM. 8 Feb

भाजपा की रथ यात्रा के विरोध में सड़क पर तृणमूल छात्र परिषद

भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान का विरोध करते हुए मालदा में तृणमूल छात्र परिषद के सदस्य सड़कों पर उतर आये. परिषद ने एक रैली निकाली, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की मालदा जिला अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मौसम नूर, मालदा जिला परिषद प्रमुख प्रतिभा सिन्हा, तृणमूल जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बबला सरकार, तृणमूल छत्र परिषद जिला अध्यक्ष प्रसून रॉय और अन्य उपस्थित थे.

मुख्य बातें

West Bengal Election 2021 Breaking News: मुर्शिदाबाद में भाजपा के रथ का रूट बदला, आज तारापीठ और झारग्राम से परिवर्तन रथ को रवाना करेंगे जेपी नड्डा. भाजपा के रथ को रोके जाने के बाद फिर बंगाल आ रहे हैं जेपी नड्डा. 9 फरवरी को दो परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत. केंद्र निर्मम सरकार, गुजरात कभी बंगाल पर शासन नहीं कर पायेगा. तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दो विधायक ममता बनर्जी से मिले. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन रथ को शनिवार को मुर्शिदाबाद जिला के बेलडांगा में रोक दिया गया. भाजपा ने यह जानकारी दी. कहा गया है कि पुलिस ने भाजपा की रथ यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया है. हालांकि, भगवा दल अपनी यात्रा जारी रखने पर अडिग है. भाजपा ने राज्य में 5 रथ यात्रा निकालने की योजना बनायी थी. इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गयी थी. मुख्य सचिव ने भाजपा से कहा कि यात्रा के लिए वह स्थानीय प्रशासन से अनुमति ले. शनिवार को जेपी नड्डा ने नदिया जिला के नवद्वीप से परिवर्तन रथ को रवाना किया था. हालांकि, प्रशासन ने इस यात्रा को यह कहकर मंजूरी देने से मना कर दिया था कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इसी साल मार्च-अप्रैल में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >