West Bengal Budget 2024 Live : आज राज्य बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य

WB Budget Session Live 2024 Updates : पश्चिम बंगाल सरकार में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य 8 फरवरी यानि आज राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी. यह उनका तीसरा बजट होगा. जानकारी के अनुसार, वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अपराह्न तीन बजे विधानसभा के सदन में पेश करेंगी. अगले कुछ महीने में देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है, ऐसे में राज्य सरकार के बजट में लोगों के लिए अहम घोषणाएं की जा सकती हैं. राज्य के लोगों के लिए नयी योजनाओं के साथ-साथ कर में भी छूट की घोषणा हो सकती है.

Live Updates
12:13 PM. 8 Feb 24 12:13 PM. 8 Feb

राज्य बजट आज, लोकसभा चुनाव से पहले राहत की उम्मीद

पश्चिम बंगाल सरकार में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य 8 फरवरी यानि आज राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी. यह उनका तीसरा बजट होगा. इस वर्ष के राज्य बजट में सरकार वैकल्पिक आय के लिए दिशा- निर्देश दे सकती है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र पर आर्थिक भेदभाव का आरोप लगा रही हैं. ऐसे में राज्य में कोई भी सामाजिक योजना बंद नहीं हो, इस पर भी जोर दिया जायेगा. राज्य सरकार की यह भी कोशिश होगी कि केंद्र से मिलने वाला फंड बंद न हो और केंद्रीय अनुदान लगातार सरकार को मिलता रहे.

मुख्य बातें

WB Budget Session Live 2024 Updates : पश्चिम बंगाल सरकार में वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य 8 फरवरी यानि आज राज्य विधानसभा में बजट पेश करेंगी. यह उनका तीसरा बजट होगा. जानकारी के अनुसार, वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य अपराह्न तीन बजे विधानसभा के सदन में पेश करेंगी. अगले कुछ महीने में देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है, ऐसे में राज्य सरकार के बजट में लोगों के लिए अहम घोषणाएं की जा सकती हैं. राज्य के लोगों के लिए नयी योजनाओं के साथ-साथ कर में भी छूट की घोषणा हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >