West Bengal Breaking News : तृणमूल नेता शाहजहां शेख के घर के सामने पुलिस ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:18 AM. 18 Jan 24 6:48 PM. 17 Jan

कोलकाता पुस्तक मेले का आगाज कल

47वां कोलकाता पुस्तक मेला गुरुवार 18 जनवरी से शुरू होगा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शाम चार बजे सॉल्टलेक के ‘बोईमेला’ प्रांगण में पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगी. बुक फेयर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मेले के लिए राज्य सरकार की ओर से बसों की विशेष व्यवस्था की गयी है. जिले से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कई कदम उठाये गये हैं.

12:18 AM. 18 Jan 24 6:48 PM. 17 Jan

ईडी अधिकारियों पर हमले की घटना की जांच करेगी एसआइटी

कलकत्ता हाइकोर्ट ने पांच जनवरी को संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के परिसर की तलाशी के लिए गये प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) और पश्चिम बंगाल पुलिस का संयुक्त विशेष जांच दल गठित करने का बुधवार को आदेश दिया. बुधवार को कलकत्ता हाइकोर्ट में मामले की तीन चरणों में सुनवाई हुई. बुधवार शाम चार बजे शुरू हुई सुनवाई के अंतिम चरण में न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने घटना की जांच के लिए एसआइटी गठन करने का आदेश दिया. हालांकि, इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआइ के अधिवक्ता ने बताया कि सीबीआइ अधिकारी मामले की जांच के लिए तैयार हैं.

12:18 AM. 18 Jan 24 6:48 PM. 17 Jan

हाड़ोवा : तृणमूल नेता के घर के सामने बमबाजी

उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थानांतर्गत चौहाटा ग्राम में मंगलवार की रात एक तृणमूल नेता के घर के सामने बमबाजी का मामला सामने आया है. घटना से इलाके में हड़ंक मच गया. घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित तृणमूल नेता का नाम दिलीप घोष है. वह तृणमूल पार्टी के उक्त अंचल अध्यक्ष है. उनका कहना है कि वह घर में थे, देर रात अचानक उनके घर के सामने कुछ लोग पहुंचे और बाहर से ही शोर मचाते हुए बमबाजी कर फरार हो गये. कई बम फेंके गये थे. इस घटना से वह सहम गये. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तृणमूल के ही दो गुटों के विवाद का नतीजा है.

12:18 AM. 18 Jan 24 6:48 PM. 17 Jan

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली हत्या मामले की कार्रवाई पर लगाई रोक

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2019 में संदेशखाली (Sandeshkhali) में दो व्यक्तियों की हत्या और एक अन्य के अपहरण के मामले में निचली अदालत के समक्ष कार्रवाई पर बुधवार को रोक लगा दी है. मामले में शिकायतकर्ता ने तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां को मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया था. अपहृत व्यक्ति का कंकाल लगभग दो साल बाद इलाके में एक नदी के किनारे पाया गया था. याचिकाकर्ताओं में से एक महिला मृतक की विधवा है.

12:18 AM. 18 Jan 24 6:48 PM. 17 Jan

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा,गंगासागर में तीर्थयात्रियों से मची लूट, राज्य सरकार ने 38 करोड़ रुपये जुटाए

गंगासागर के तीर्थयात्रियों से लूटा गया है, जहाजों और नावों का किराया 344 गुना बढ़ गया है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि मेले के समय नौ रुपये का किराया 40 रुपये लिया गया था. एक झटके में 31 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने गंगासागर मेले में जहाज का किराया सामान्य समय से 76 रुपये अधिक वसूला है और इस तरह से अगर 50 लाख लोगों से किराया लिया जाए तो राज्य सरकार ने 38 करोड़ रुपये वसूले हैं.

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा,गंगासागर में तीर्थयात्रियों से मची लूट, राज्य सरकार ने 38 करोड़ रुपये जुटाए

12:18 AM. 18 Jan 24 6:48 PM. 17 Jan

आज शाम से कोलकाता सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल में बुधवार शाम से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश (Rain) शुरू हो जायेगी. गुरुवार को बारिश का जोर और तेज होगा. अलीपुर मौसम विभाग के निदेशक गणेश दास ने बताया कि बुधवार-गुरुवार को दक्षिण बंगाल में 10-15 मिमी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के सभी जिलों में कमोबेश बारिश होगी. हालांकि, तटीय और आसपास के जिलों में अपेक्षाकृत अधिक बारिश होगी. ऐसे में तेज हवा फिलहाल थम जाएगी परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगा.

Bengal Weather Forecast : आज शाम से कोलकाता सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >