West Bengal Breaking News : खड़दह के फ्लैट से 32 लाख रुपये बैरकपुर कमिश्नरेट ने किया बरामद

West Bengal Breaking News Updates : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में रथयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. 6 रथों से 30 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है. 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेतृत्व राज्य भर में उत्तर से दक्षिण तक एक और रथ यात्रा निकालने की योजना बना रहा है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:43 AM. 7 Jan 23 7:13 PM. 6 Jan

रायना की विधायक का कार हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के रायना की तृणमूल विधायक और पूर्व बर्दवान जिला परिषद की अध्यक्ष शंपा धारा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गई. हालांकि इस दुर्घटना में विधायक का कार क्षतिग्रस्त हुआ है. यह दुर्घटना कोलकाता में स्थायी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए जाते समय आज घटी. कोलकाता जाने के दौरान हुगली जिले के गुड़ाप के महेश्वरपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर यह हादसा हुआ.रायना विधायक और पूर्वी बर्दवान जिला परिषद की अध्यक्ष शंपा धारा की कार भयानक दुर्घटना का शिकार हो गयी. हादसे में विधायक की कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन विधायक और चालक बाल-बाल बच गए. पता चला है कि दोनों को मामूली चोटें भी आई हैं.

12:43 AM. 7 Jan 23 7:13 PM. 6 Jan

आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक ने पानागढ़ रेलवे स्टेशन इलाके का किया निरीक्षण

पश्चिम बंगाल के आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक परमानंद शर्मा तथा उनके साथ आई मंडल रेल प्रबंधक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त राहुल राज ने शुक्रवार को पानागढ़ रेलवे स्टेशन समेत रेलवे से जुड़े इलाके का निरीक्षण किया. इस दिन 102 नंबर रेल गेट फाटक से लेकर 103 नंबर रेल गेट फाटक के बीच मौजूद रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में मौजूद रास्ते को लेकर निरीक्षण किया. वही यहां मौजूद छोटे कैनल पर सरोवर और पार्क को लेकर भी निरीक्षण किया

12:43 AM. 7 Jan 23 7:13 PM. 6 Jan

सिलीगुड़ी में अवैध सबंध के शक में पति ने पत्नी के किये कई टुकड़े

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दरिंदगी सामने आई है. पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर दिये. काफी तलाश के बाद शव बोरे में बंद मिले. सिलीगुड़ी के फांसीदेवा की रहने वाली रेणुका खातून का शव दो टुकड़ों में काटकर पानी में फेंकने का मामला गुरुवार को सामने आया था. उसके बाद दोपहर से आपदा मोचन बल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

12:43 AM. 7 Jan 23 7:13 PM. 6 Jan

राज्य में ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत दर्ज 17 लाख फर्जी नाम काटे गए : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन में धांधली के आरोपों पर कहा कि योजना के क्रियान्वयन में जहां पर भी शिकायत मिली है, राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है. केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य में सर्वे किया गया जिसमें 17 लाख नाम ऐसे पाया जाए हैं, जो इस योजना के हकदार नहीं थे. ऐसे लोगों का नाम सूची से काट दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पीएम आवास योजना के तहत 50 लाख नाम रजिस्टर किए गए थे. इसमें से 17 लाख नाम काटे गए हैं.

12:43 AM. 7 Jan 23 7:13 PM. 6 Jan

बहुबाजार में गिरा मार्केट का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं

बहुबाजार में गिरा मार्केट का बड़ा हिस्सा, कोई हताहत नहीं.

12:43 AM. 7 Jan 23 7:13 PM. 6 Jan

बागतुई नरसंहार मामले को लेकर सीआईडी ने सीबीआई के दो अधिकारियों को दिया नोटिस

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बागतुई नरसंहार मामले को लेकर सीआईडी ने सीबीआई के दो अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. इस मामले को लेकर सीआईडी ने सीबीआई के साल्टलेक स्थित कार्यालय पहुंच कर यह नोटिस जारी किया. सीआईडी ने सीबीआई के दो अधिकारियों को कोलकाता भवानी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय में तलब किया है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में रथयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है. 6 रथों से 30 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है. 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा नेतृत्व राज्य भर में उत्तर से दक्षिण तक एक और रथ यात्रा निकालने की योजना बना रहा है. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >