West Bengal Breaking News : सीबीआइ के पास आवेदन कर ओएमआर शीट देख सकते हैं अभ्यर्थी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:12 AM. 6 Feb 24 6:42 PM. 5 Feb

सीबीआइ के पास आवेदन कर ओएमआर शीट देख सकते हैं अभ्यर्थी

कलकत्ता हाइकोर्ट ने एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में उम्मीदवारों को अपनी उत्तर पुस्तिकाएं (ओएमआर शीट) देखने की अनुमति दी है. एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई सोमवार को कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश देवांग्शु बसाक और न्यायाधीश मोहम्मद सब्बर रशीदी की विशेष खंडपीठ में हुई. सुनवाई के दौरान विशेष खंडपीठ ने कहा कि कोई भी एसएससी परीर्थी (नौवीं-दसवीं, ग्यारहवीं-बारहवीं, ग्रुप सी, ग्रुप डी) चाहे तो अपनी ओएमआर शीट देख सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें सीबीआइ के पास आवेदन करना होगा.

12:12 AM. 6 Feb 24 6:42 PM. 5 Feb

60 लाख की लागत से मिलिट्री पुल का मरम्मत कार्य शुरू

हावड़ा में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैनिकों की आवाजाही के लिए उलबेड़िया और मेदिनीपुर को जोड़ने वाली सड़क पर एक नहर के ऊपर पुल बनाया गया था. इस इलाके में इसे मिलिट्री पुल के नाम से जाना जाता है. मरम्मत नहीं होने के कारण इस पुल की हालत जर्जर हो गयी थी. पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से इस पुल का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है. उक्त विभाग के मंत्री व उलबेड़िया दक्षिण केंद्र के विधायक पुलक राय ने कहा कि पुल के लिए 60 लाख रुपये आवंटित की गयी है. काम शुरू कर दिया है. डेढ़ महीने के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बताया जाता है कि वर्ष 1943 में इस पुल को बनाया गया था. सैनिक बजबज से नाव के जरिये उलबेड़िया आते थे. वहां से गाड़ी लेकर इसी पुल से होकर वे कलाईकुंडा जाते थे. श्री राय ने बताया कि यह पुल ऐतिहासिक रहा है. साथ ही पुल के ठीक हो जाने से ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू हो जायेगी.

12:12 AM. 6 Feb 24 6:42 PM. 5 Feb

ममता बनर्जी ने रद्द किया दिल्ली दौरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर औचक दौरे पर दिल्ली रवाना होने वाली थीं. इसी के तहत मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गये. लेकिन अचानक मुख्यमंत्री ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया. एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य का बजट आने वाला है. आपातकालीन स्थिति है इसलिए अब मैं दिल्ली नहीं जा सकती हूं. मेरी जगह पर कल वन नेशन वन इलेक्शन’ की बैठक में तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय व कल्याण बनर्जी शामिल होंगे.

12:12 AM. 6 Feb 24 6:42 PM. 5 Feb

बेटे के ससुराल वालों के गाली गलौज और मारपीट से अपमानित मां ने की आत्महत्या

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बेटे के ससुराल वालों द्वारा घर पर आकर किये गए गाली गलौज और मार-पीट से अपमानित मां की गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना पूर्व बर्दवान जिले (East Burdwan District) के नादानघाट थाना इलाके के समुद्रगढ़ अंचल के दक्षिण बाटी गांव की है. सोमवार को पुलिस ने घर से सुचित्रा सिंह (51) का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालना महकमा अस्पताल भेज दिया है.

12:12 AM. 6 Feb 24 6:42 PM. 5 Feb

बीरभूम से 25 टन अवैध कोयला जब्त, एक गिरफ्तार

बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र के सरसा मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर एक ट्रक में लदा करीब 25 टन अवैध कोयला जब्त कर लिया. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उक्त थाने के प्रभारी पार्थ कुमार घोष ने बताया कि कांकड़तला से कोयला लाद कर 16 चक्का ट्रक खैरासोल होते हुए लोकपुर की ओर आ रहा था, तभी गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने उस ट्रक को जब्त कर लिया.

12:12 AM. 6 Feb 24 6:42 PM. 5 Feb

माध्यमिक परीक्षा देने से रोकने पर पिता के खिलाफ थाने पहुंची छात्रा

माध्यमिक परीक्षा देने से रोकने पर इमामनगर हाइस्कूल की एक छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी. वह फरक्का के अर्जुनपुर हाइस्कूल में अपनी माध्यमिक परीक्षा देने के लिए पहुंची थी. माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के बाद उसके परिवार में उथल-पुथल शुरू हो गयी. छात्रा की मां ने शिकायत की है कि उसके पति रफीकुल शेख उसकी बेटी को माध्यमिक परीक्षा में बैठने नहीं दे रहा है. घटना मुर्शिदाबाद के इमामनगर में हुई. कथित तौर पर उसके पिता माध्यमिक परीक्षा के लिए बेटी तहरीमा खातून को रोक रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से छात्रा के घर में काफी अशांति चल रही है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >