West Bengal Breaking News : अलीपुरदुआर जिले का तासती चाय बागान हुआ बंद, 1200 श्रमिक हुए बेरोजगार

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:09 PM. 31 Jul 23 5:09 PM. 31 Jul

तासती चाय बागान हुआ बंद, 1200 श्रमिक हुए बेरोजगार

अलीपुरदुआर जिले के सबसे बड़े चाय बागानों में से एक, तासती चाय बागान, में सोमवार को सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लग जाने से यहां काम करने वाले तकरीबन 1200 श्रमिक एवम् अन्य कर्मचारी बेकार हो गये. लंबे समय से इस चाय बागान में श्रमिक और प्रबंधन पक्षों के बीच गतिरोध चल रहा था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अलीपुरदुआर के फलाकाटा ब्लॉक में 10 चाय बागान बंद हो गये हैं. श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन के लोग सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लटकाकर रविवार रात के अंधेरे में चाय बागान से चले गए. उन्होंने आगे कहा कि रविवार को छुट्टी होने के कारण वे मामले का पूर्वानुमान नहीं लगा सके. सोमवार की सुबह काम पर आने पर मजदूरों ने देखा कि बागान की फैक्ट्री में ताले के साथ काम बंद करने का नोटिस लगा हुआ था. इस घटना को लेकर चाय बागानों में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका था.

5:09 PM. 31 Jul 23 5:09 PM. 31 Jul

बुद्धदेव भट्टाचार्य की सेहत में हल्का सुधार

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (79) की सेहत में हल्का सुधार आया है. उन पर इलाज का असर दिख रहा है. उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर, पर स्थिर बतायी गयी है.

5:09 PM. 31 Jul 23 5:09 PM. 31 Jul

24 घंटे में रामनवमी हिंसा के संबंधित दस्तावेज एनआईए को सौंपे

कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को इस साल रामनवमी जुलूस पर हुई झड़पों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के लगातार प्रयासों पर नाराजगी व्यक्त की. गौरतलब है कि इससे पहले कलकत्ता हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस की खंडपीठ के बाद शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य ने 27 अप्रैल को एनआईए जांच का आदेश दिया. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाइकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को बरकरार रखा और राज्य सरकार को मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया.

5:09 PM. 31 Jul 23 5:09 PM. 31 Jul

बुद्धदेव भट्टाचार्य से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री

बुद्धदेव भट्टाचार्य से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. गौरतलब है कि बुद्धदेव को वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां पर मुख्यमंत्री उनसे मिलने पहुंची है.

5:09 PM. 31 Jul 23 5:09 PM. 31 Jul

मणिपुर पर तृणमूल का निंदा प्रस्ताव

मणिपुर हिंसा को लेकर तृणमूल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लेकर आयी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. ममता बनर्जी ने भी पलटवार करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर को संभालने में नाकाम रहे. वह विदेश जा सकते हैं, मणिपुर नहीं. उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप मणिपुर को शांत नहीं कर सकते तो हमें जिम्मेदारी दीजिए.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

राज्यपाल पर मदन मित्रा ने किया कटाक्ष

राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने फिर एक बार फिर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल तृणमूलकर्मियों की हत्या के लिए उकसा रहे हैं. भाजपा के लोग राज्यपाल के लिए अपने है, जबकि तृणमूल के लोग सौतेला है. पंचायत चुनाव में बड़े स्तर पर तृणमूल ने जीत हासिल की है, इसके बाद भी तृणमूलकर्मियों की हत्या हो रही है. तृणमूल कर्मियों को तृणमूल के लोग नहीं मार रहे हैं, बल्कि तृणमूल कर्मियों की हत्या के लिए राज्यपाल उकसा रहे है. राज्यपाल मणिपुर नहीं जा सकते हैं, लेकिन मोगराहाट जाते हैं

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

अलीपुरदुआर के हासीमारा में बनेगा एयरपोर्ट

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान कहा कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर बंगाल में एक और एयरपोर्ट का निर्माण किया जायेगा. इस बार अलीपुरदुआर के हासीमारा में यह एयरपोर्ट बनेगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि कूचबिहार व बालुरघाट में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरूलिया जिले के छर्रा में भी एयरपोर्ट बनाने की योजना है.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

सियालदह फ्लाई ओवर को बचाने के लिए हटाया जाएगा ट्राम लाइन

कोलकाता महानगर के विभिन्न पुलों की हालत का जायजा ले रही है विशेषज्ञों की टीम. हाल ही में विशेषज्ञों ने सियालदह पूल(विद्यापति सेतू) के स्वास्थ्य की जांच की है. विशेषज्ञों ने इस बारे में एक रिपोर्ट भी सौंपी है. उस रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाईओवर को बचाने के लिए ट्राम लाइन को तुरंत वहां से हटाया जाना चाहिए. इसके अलावा, यदि पूल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो तो पुरानी पिच पर नई पिच लगाना नहीं चलेगा. क्योंकि वह इतना भार नहीं उठा सकता. इसलिए पुरानी पिच को हटाकर नई पिच लगानी चाहिए.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

आदिवासी गांवता समुदाय द्वारा नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ इंडस्ट्रियल बेल्ट में मौजूद एक टाइल्स कारखाने के मुख्य गेट के समक्ष सोमवार को दिशम आदिवासी गांवता समुदाय द्वारा स्थानीय आदिवासी युवकों को कारखाने में नौकरी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस बीच कारखाने के अधिकारियों को कारखाने में प्रवेश करने से रोक दिया गया परिस्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके वारदात पर पुलिस पहुंचकर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई .

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

कलकत्ता हाइकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी का भाजपा नेताओं का घर घेराव कार्यक्रम किया रद्द

कलकत्ता हाइकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी का भाजपा नेताओं का घर घेराव कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. चीफ जस्टिस ने 5 अगस्त को बीजेपी नेता के घर घेराव कार्यक्रम को रद्द करने का आदेश दिया है.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

डेंगू का सही आकंडा छुपाने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायकों ने किया वाकआउट

पश्चिम बंगाल विधानसभा से एक बार भाजपा विधायकों ने वाकआउट किया है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि डेंगू के सहीं आकंड़ों काे छिपाने की कोशिश की जा रही है.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

प्रवासी श्रमिकों के नाम दर्ज करने के लिए एक अलग पोर्टल

राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के नाम दर्ज करने के लिए एक अलग पोर्टल लॉन्च किया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद प्रवासी श्रमिकों से पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने की अपील की है. राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों में मरने वाले प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को दो लाख रुपये तक की नकद सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है.उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रवासी श्रमिकों की संख्या 22 लाख से भी अधिक है. वहीं, राज्य सरकार डिलीवरी ब्वॉय के लिए नया बोर्ड का गठन करने जा रही है और इसके माध्यम से राज्य के चार लाख से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जोड़ा जायेगा.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

कस्टम ने हावड़ा से 56 लाख रुपये के सोने के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

 हावड़ा स्टेशन से कस्टम विभाग की टीम ने एक युवक को 56 लाख रुपये के सोने की बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गये व्यक्ति का नाम सचिन कुमार केजरीवाल है. गिरफ्तार आरोपी राजस्थान का रहनेवाला है. उसे हावड़ा स्टेशन परिसर से रात को पकड़ा गया है. कस्टम विभाग के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने हावड़ा स्टेशन परिसर से 56 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह कहां से यह बिस्कुट लेकर आया था, वह इसे किसे सौंपनेवाला था, इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

3:01 PM. 31 Jul 23 3:01 PM. 31 Jul

जल्द खुलेगा मंगलाहाट, आज निरीक्षण करने पहुंचेंगे फिरहाद

भीषण अग्निकांड में राख हो चुके पोड़ा मंगलाहाट से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है. निगम के 70 सफाई कर्मचारी और 22 सुपरवाइजर आठ डंपर की मदद से मलबा हटाने के कार्य में लगे हैं. इसी बीच, व्यवसायियों के लिए राहत भरी खबर भी आ गयी है. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह हाट फिर से चालू कर दिया जायेगा. व्यवसायियों को अब अक्तूबर तक इंतजार नहीं करना होगा. मलबा हटाने का काम पूरा होने के बाद हाट को चारदीवारी से घेर दिया जायेगा. हाट में पानी और बिजली व्यवस्था बहाल की जायेगी. जिस जगह पर व्यवसायी दुकान लगाते थे, वहां प्रशासन की ओर से त्रिपाल लगाकर दुकान लगाने की अनुमति दी जायेगी. इस संबंध में वार्ड 29 के पूर्व पार्षद व तृणमूल नेता शैलेश राय ने कहा कि दुर्गापूजा तक व्यवसायियों को इंतजार नहीं करना होगा. इसके काफी पहले ही हाट को खोल दिया जायेगा. शुरुआती चरण में त्रिपाल लगाकर हाट को शुरू किया जायेगा. सोमवार को शहरी विकास मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम हाट का निरीक्षण करने आयेंगे. मौके पर मंत्री व स्थानीय विधायक अरूप राय भी रहेंगे.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >