West Bengal Breaking news : पंचायत चुनाव को लेकर कालना में अभिषेक की सभा 5 जुलाई को

West Bengal Breaking news Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:40 AM. 4 Jul 23 7:10 PM. 3 Jul

राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मिलने पहुंची मृत तृणमूल समर्थक की बेटी

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी. आनंद बोस सोमवार को सुबह उत्तरी जिलों का दौरा कर वापस आने के बाद दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में पहुंचे. जहां उन्होंने, राज्य में चुनाव पूर्व हिंसा में मारे गए तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे थे. हालांकि पुलिस की गलतफेमी की वजह से राज्यपाल मृत तृणमूल नेता के परिजनों से नहीं मिल पाये . हालांकि इलाके के अन्य निवासियों से बात की. उन्होंने वहां कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में पूछा और लोगों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया.

12:40 AM. 4 Jul 23 7:10 PM. 3 Jul

822 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती में होगी पंचायत चुनाव

पश्चिम बंगाल में अगामी 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होना है. ऐसे में राज्य चुनाव आयोग को 822 कंपनी केंद्रीय बल की आवश्यकता थी और केन्द्र की ओर से उनको भेजने की मंजूरी मिल गई है. गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में बताया कि 8 जुलाई को एक चरण के मतदान के दौरान 822 कंपनी केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी. केंद्र ने राज्य की आवश्यकता के अनुसार 822 कंपनियों में से शेष 485 कंपनियों को भी भेजने की मंजूरी दे दी है. बाकी केंद्रीय बलों की 485 कंपनियां राज्य में आने वाली हैं. इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 4834 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है.

12:40 AM. 4 Jul 23 7:10 PM. 3 Jul

इडी के बाद अब सीबीआई की नजर में हैं सायोनी घोष

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला में तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष पर पर इडी के बाद अब सीबीआई की भी नजर है. गौरतलब है कि इडी ने सायोनी घोष से पिछले शुक्रवार को ही 11 घंटे तक पूछताछ की थी. अब ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि इडी के बाद सीबीआई भी सायोनी घोष से पूछताछ कर सकती है. फिलहाल 5 जुलाई को दोबार इडी सायोनी घोष से पूछताछ करेगी . लेकिन तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष सीबीआई के रडार पर है.

12:40 AM. 4 Jul 23 7:10 PM. 3 Jul

प्राइमरी स्कूल की छत से भी एक बम बरामद किया गया 

आदमपुर प्राइमरी स्कूल की छत से भी एक बम बरामद किया गया. हाल ही में तेंतुलपाड़ा और पुरदा पाड़ा में स्थानीय क्लबों के बीच झड़प हुई थी. आरोप है कि दोनों गांवों के लोगों ने बमबाजी की थी. इससे पहले 2014 में पचियारा के गोपालपुर मोड़ पर एक स्थानीय विवाद को निपटाने के दौरान ग्रामीणों द्वारा फेंके गए बम से दुबराजपुर के तत्कालीन एसआई की मौत हो गई थी. पंचायत चुनाव से पहले बम जमा करने की घटना से एक बार फिर बीरभूम जिले में स्वाभाविक तौर पर हड़कंप मच गया है.

12:40 AM. 4 Jul 23 7:10 PM. 3 Jul

बीरभूम में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 20 बम किया बरामद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दुबराज पुर में सोमवार को मुख्यमंत्री के वर्चुअल जनसभा का आयोजन के पूर्व ही जिले में गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक व्यक्ति के घर में छिपाकर रखे हुए एक ड्रम बम बरामद किया है. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद से उक्त इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने सीआईडी बम निरोधक दस्ते को सूचना दे दी है. बताया जाता है की आज ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अनुब्रत हीन दुबराजपुर में वर्चुअल जनसभा करेंगी. जनसभा में राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम शामिल होंगे.

12:40 AM. 4 Jul 23 7:10 PM. 3 Jul

पुरुलिया में भाजपा नेता की रहस्यमयी मौत

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का खूनी खेल जारी है, साबंग के बाद पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ता बंकिम हांसदा का खून से लथपथ शव मिला है. मानबाजार इलाके की इस घटना के बाद इलाके में उत्तेजना का माहौल बना हुआ है. पंचायत चुनाव से पहले राज्य में फिर भाजपा कार्यकर्ता की रहस्यमयी

मुख्य बातें

West Bengal Breaking news Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >