बंगाल में पांच राज्यसभा सीटाें के लिए 27 फरवरी को होगा चुनाव
लोकसभा चुनाव से पहले देश के विभिन्न राज्यों से कुल 56 राज्यसभा सीट (Rajya Sabha seat) खाली हो रहे हैं और इन खाली सीटों के लिए आयोग ने चुनाव कराने की भी घोषणा कर दी है. इसमें बंगाल के भी पांच राज्यसभा सीटें शामिल है. उल्लेखनीय है कि इन सीटों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है. ज्ञात हो कि तृणमूल सांसद नदीमुल हक, अबिरंजन विश्वास, शुभाशीष चक्रवर्ती और शांतनु सेन का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. कांग्रेस राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी का कार्यकाल भी उसी समय समाप्त होगा. हालांकि, अभी तक तृणमूल ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह चार सीटों पर वर्तमान सांसदों को उतारेगी या नहीं.
West Bengal : बंगाल में पांच राज्यसभा सीटाें के लिए 27 फरवरी को होगा चुनाव