West Bengal Breaking News : मंत्री फिरहाद हकीम का कबूलनामा- ‘शाहजहां ने जो किया वो गलत’

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:14 AM. 28 Jan 24 6:44 PM. 27 Jan

टीटागढ़ वागन कारखाने में लगी भयावह आग

उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगरपालिका अंतर्गत वार्ड नंबर आठ स्थित वागन कारखाने में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके ही पहले दमकल की दो इंजन मौके पर पहुंची. बाद में स्थिति को देखते हुए तीन और इंजन मंगवाना पड़ा. दमकल कर्मियों की चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

12:14 AM. 28 Jan 24 6:44 PM. 27 Jan

छातना थाने के क्वार्टर में फंदे से लटका मिला सिपाही

बांकुड़ा जिले के छातना थाने के खाली पड़े क्वार्टर से पुलिसकर्मी का लटकता शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. देर रात थाने के खाली पड़े क्वार्टर से कॉन्स्टेबल का लटकता शव मिला. मृतक का नाम हरेंद्रनाथ बाउरी (42) बताया गया है. वह पुरुलिया का निवासी था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है. साथ ही घटना की जांच कर यह जानने में लगी है कि वह मानसिक खुदकुशी ही है अथवा, इसके पीछे कोई साजिश है.

12:14 AM. 28 Jan 24 6:44 PM. 27 Jan

मंत्री फिरहाद हकीम का कबूलनामा- ‘शाहजहां ने जो किया वो गलत’

ईडी पर हमले की घटना मामले में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा ‘शाहजहां ने जो किया वो गलत. 22 दिन से लापता तृणमूल नेता के फेसबुक प्रोफाइल से डिलीट की गई 26 जनवरी की पोस्ट.

12:14 AM. 28 Jan 24 6:44 PM. 27 Jan

सुकांत मजूमदार को हावड़ा में घटनास्थल पर जाने से पुलिस ने रोका,

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बेलिलीयस रोड में 24 जनवरी को हुई घटना में घायल लोगों से मिलने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) आज हावड़ा पहुंचे थे. जहां हावड़ा नगर निगम के सामने ही पुलिस ने बैरिकेड कर उन्हें जाने से रोक दिया. पुलिस का कहना है कि इलाके में 144 धारा लागू है इसलिए वहां जाना अभी ठीक नहीं होगा. इसके बाद सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाने से रोक दिया. हम बैरिकेड तोड़ सकते थे हमारे कार्यकर्ता तैयार थे. लेकिन हम यहां की स्थिति काे और बिगाड़ना नहीं चाहते है. इस मामले में शांति आवश्यक है. बंगाल में बुलडोजर चलेगा जब बीजेपी की सरकार आएगी.

सुकांत मजूमदार को हावड़ा में घटनास्थल पर जाने से पुलिस ने रोका, भाजपा ने कहा,बंगाल में बुलडोजर सरकार की जरूरत

12:14 AM. 28 Jan 24 6:44 PM. 27 Jan

अमित शाह का 28-29 जनवरी का बंगाल दौरा रद्द

अमित शाह का 28-29 जनवरी का बंगाल दौरा रद्द .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार की राजनीतिक उठापटक हो सकती है कारण.

बिहार में बड़े उलटफेर की तैयारी, बीजेपी ने बुलाई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

12:14 AM. 28 Jan 24 6:44 PM. 27 Jan

कोलकाता समेत जिलों में तीन दिनों तक बनी रहेगी ठण्ड

पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसमबदलने के संकेत दिये हैं. बंगाल में फिर बारिश (Rain) का अनुमान है. दक्षिण बंगाल में जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में बारिश हो सकती है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाके भी भींग सकते हैं. फिलहाल सर्दी का मिजाज बरकरार रहेगा. हालांकि कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना नहीं है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बंगाल में ठंड काफी बढ़ गई थी. वहीं मालदा और उत्तर तथा दक्षिण दिनाजपुर में घना कोहरा छाया रहेगा. सिक्किम में बारिश और बर्फबारी की संभावना.

Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में तीन दिनों तक बनी रहेगी ठण्ड, कई जगहों पर बारिश की संभावना

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >