West Bengal Breaking News : ईडी के बाद सीबीआई ने काकू के करीबी राहुल बेरा को किया तलब

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:19 AM. 26 Jan 24 6:49 PM. 25 Jan

केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक को हत्या का प्रयास मामले में अग्रिम जमानत मिली

कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट पीठ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को हत्या का प्रयास मामले में अग्रिम जमानत दे दी. उनके खिलाफ यह मामला 2018 में दर्ज किया गया था. न्यायमूर्ति चित्तरंजन दास और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की खंडपीठ ने उन्हें एक पखवाड़े के भीतर निचली अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया.

12:19 AM. 26 Jan 24 6:49 PM. 25 Jan

बीरभूम से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के वन हाटग्राम पंचायत के हस्तीकंदा मोड़ पर एक परित्यक्त मकान के अंदर पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. वहां से 400 स्टिक वाले 16 बैग से कुल छह हजार चार सौ पीस जिलेटिन छड़ें बरामद की गयीं. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना थी कि वहां विस्फोटकों का बड़ा जखीरा छिपा कर रखा गया है. उसके बाद पुलिस टीम ने बुधवार रात वहां छापेमारी अभियान चला कर विस्फोटकों की खेप बरामद कर ली.

12:19 AM. 26 Jan 24 6:49 PM. 25 Jan

कोर कमेटी में काजल शेख शामिल नहीं, बीरभूम में बमबाजी, कई घायल

मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर बीरभूम जिला कोर कमेटी को लेकर हुई बैठक के बाद आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नौ सदस्यों की जगह पांच सदस्यों को लेकर कोर कमेटी बनायी गयी. पुरानी कोर कमेटी को रद्द कर दिया गया. इस कोर कमेटी में बीरभूम जिला परिषद के सभाधिपति काजल शेख को शामिल नहीं किया गया है. इसके बाद बुधवार देर रात बीरभूम जिले के नानूर में हिंसा देखने को मिली. आरोप है कि हिंसा काजल शेख तथा अनुब्रत मंडल के समर्थकों के बीच हुई. घटना में करीब एक दर्जन समर्थक घायल हुए हैं.

12:19 AM. 26 Jan 24 6:49 PM. 25 Jan

सोनिया गांधी का अर्जेंट समन, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छोड़ राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली हुए रवाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है. गुरुवार की दोपहर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आनन-फानन में दिल्ली लौट आए. सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने उन्हें तत्काल बुलाया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर में विशेष विमान से हासीमारा से रवाना हुए. राहुल गांधी की यात्रा गुरुवार को असम से कूचबिहार होते हुए बंगाल में प्रवेश कर गई. सूत्रों के मुताबिक उन्हें आज रात बीच में ही यात्रा रद्द कर दिल्ली लौटना था. लेकिन बंगाल में प्रवेश करने के कुछ ही घंटों के भीतर राहुल गांधी की दिल्ली वापसी को लेकर राजनीतिक दबाव शुरू हो गया था. हालांकि उनके अचानक दिल्ली दौरे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

WB : सोनिया गांधी का अर्जेंट समन, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छोड़ राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली हुए रवाना

12:19 AM. 26 Jan 24 6:49 PM. 25 Jan

ईडी ने एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में बिचौलिए प्रसन्ना रॉय को किया तलब

ईडी ने एसएससी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में बिचौल��ए प्रसन्ना रॉय को तलब किया था़. लेकिन वह अभी तक ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे है.

12:19 AM. 26 Jan 24 6:49 PM. 25 Jan

ईडी के बाद सीबीआई ने काकू के करीबी राहुल बेरा को किया तलब

सुजयकृष्ण भद्र उर्फ ​​’कालीघाट के चचेरे भाई’ राहुल बेरा को इस बार सीबीआई ने निजाम पैलेस में बुलाया था. वह समन मिलने के बाद राहुल गुरुवार को सीबीआई दफ्तर में पेश हुए. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्यों बुलाया गया. हालांकि भर्ती मामले की जांच ईडी के साथ-साथ सीबीआई भी कर रही है. माना जा रहा है कि उसी आधार पर राहुल को तलब किया गया है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >