राज्यपाल के अभिभाषण के बिना होगा विधानसभा का बजट सत्र
बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के बिना ही शुरू होगा, ऐसी संभावना जतायी जा रही है. विधानसभा के बजट सत्र से पहले हर साल ही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होती है, तो क्या इस लंबी परंपरा को तोड़ दिया जायेगा ? आमतौर पर बजट सत्र का उद्घाटन राज्यपाल के संबोधन से शुरू होता है. ज्ञात हो कि विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होने वाला है. ऐसे में कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हाल ही में कई मुद्दों पर राज्य सरकार और राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बीच दूरियां बढ़ी हैं. चाहे विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का मामला हो या कई विधेयकों पर हस्ताक्षर करने का. राज्य सरकार और राज्यपालों का टकराव एक से अधिक बार सामने आया है.
WB : दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर कसा तंज कहा, सीएम की सद्भावना रैली में कोई हिंदू नहीं होगा शामिल