West Bengal Breaking News : अगले सप्ताह नयी दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं ममता बनर्जी
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : अगले सप्ताह नयी दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं ममता बनर्जी
Live Updates
12:28 AM. 3 Feb 246:58 PM. 2 Feb
राहुल के खिलाफ थानों में अभिभावकों की शिकायत
बीरभूम, मुकेश तिवारी : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांचवें दिन बीरभूम में गहमा-गहमी रही. यह यात्रा जिले के तारापीठ के बुद्धिग्राम से राजग्राम तक लगभग 55 किमी की थी. पर इसी दिन से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गयी है. इसलिए बीरभूम पुलिस की ओर से राहुल के इस कार्यक्रम की इजाजत नहीं थी. फिर भी न्याय यात्रा बीरभूम में हुई. इसके खिलाफ जिले के दर्जनों माध्यमिक परीक्षार्थियों के करीब 15 अभिभावकों ने जिले के अलग-अलग थानों में शिकायत की. हालांकि न्याय यात्रा जहां से भी गुजरी, राहुल को देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके चलते शुक्रवार को बीरभूम के रामपुरहाट में अफरा-तफरी रही. दोपहर के भोजन-स्थल पर कांग्रेसियों की पुलिस व केंद्रीय बलों से झड़प भी हो गयी. दूसरी ओर, राहुल तारापीठ के बुद्धिग्राम से सीधे रामपुरहाट स्थित लंच स्थल पर पहुंचे थे. पार्टी नेता को देखने के लिए अनेक कार्यकर्ता वहां जुट गये. इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी. भारी संख्या में पुलिस बल ने आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भी़ड़ को तितर-बितर कर दिया और किसी तरह स्थिति संभाली. बीरभूम से होते हुए न्याय यात्रा झारखंड में दाखिल हो गयी.
12:28 AM. 3 Feb 246:58 PM. 2 Feb
आद्रा मंडल पर ट्रेनों का विनियमन
दक्षिण पूर्व रेलवे के अन्तर्गत आद्रा मंडल में पांच फरवरी यानी सोमवार से 11 फरवरी तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को विनियमित किया जायेगा. इसके तहत 08644/08643 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू की छह फरवरी को होने वाली यात्रा रद्द रहेगी. इसके अलावा 08174/08652 (टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम) मेमू की छह, आठ व 10 फरवरी को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में समाप्त होगी/और आद्रा से शुरू होगी. यह ट्रेन आद्रा और आसनसोल के बीच रद्द रहेगी. 03594/03593 (आसनसोल – पुरुलिया-आसनसोल) मेमू की सात फरवरी को शुरू होने वाली यात्रा आद्रा में संक्षिप्त रूप से समाप्त हो जायेगी/और वापसी में आद्रा से ही प्रारंभ होगी. इस दौरान उक्त ट्रेन की यात्रा आद्रा और पुरुलिया के बीच रद्द कर दी गयी है.
10:38 PM. 2 Feb 245:08 PM. 2 Feb
छोटी बहन को माध्यमिक परीक्षा दिलाने जा रहे भाई-बहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को पूर्व बर्दवान के भातार थाना क्षेत्र के महता ग्राम के पास छोटी बहन स्मृति घोष (16) को कार में बैठा कर माध्यमिक परीक्षा (Madhyamik Exam) दिलाने जा रहे भाई-बहन पीछे बाइक से जा रहे थे. तभी घने कोहरे के चलते एक कार ने उस बाइक को ठोकर मार दी, जिससे बड़े भाई अरिजीत घोष (21) की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठी बहन रिक्ता घोष बुरी तरह जख्मी हो गयी. पुलिस ने घायल रिक्ता घोष को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घोष परिवार भातार के बेरोआ गांव का निवासी है. परिवार की छोटी बेटी स्मृति घोष (16) माध्यमिक परीक्षार्थी है. स्मृति का परीक्षा-केंद्र (सेंटर) एरुआ हाइ स्कूल में पड़ा है.
10:28 PM. 2 Feb 244:58 PM. 2 Feb
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के छह जिलों में आज भी बारिश की संभावना
बेमौसम बारिश बंगाल का पीछा नहीं छोड़ रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के छह जिलों में छिटपुट हल्की बारिश (Rain) हो सकती है. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश होने की संभावना अधिक है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है. कोलकाता समेत जिलों के मौसम में बदलाव जारी रहेगा.
10:28 PM. 2 Feb 244:58 PM. 2 Feb
माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन ही लीक हुए प्रश्न पत्र
पश्चिम बंगाल में कड़ी व्यवस्था के बावजूद माध्यमिक परीक्षा (Madhyamik Exam) का प्रश्न पत्र फिर से लीक हो गया है. प्रथम भाषा की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टेस्ट के अंत में पता चला कि वायरल प्रश्न बिल्कुल असली प्रश्न पत्र से मिलता -जुलता है. प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि यह प्रश्न पत्र मालदा से लीक हुआ है. माध्यमिक बोर्ड शुरू से ही प्रश्नों के लीक होने को रोकने का प्रयास करता रहा है. कई कड़ कदम उठाए गए. इसके बावजूद प्रश्न पत्र लीक हो गया है. इस घटना पर बोर्ड ने कहा कि परीक्षा खत्म होने के एक घंटे के अंदर ही दोषियों की पहचान कर ली गई. मालदा के दो अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गयी है.
10:28 PM. 2 Feb 244:58 PM. 2 Feb
अगले सप्ताह नयी दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार से महानगर में बकाया फंड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं और अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से बजट भी पेश किया जायेगा. लेकिन इन सबके बीच मुख्यमंत्री अगले सप्ताह नयी दिल्ली के दौरे पर भी जा सकती हैं. तृणमूल कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक होने वाली है और इसी बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जायेंगी.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.