बंगाल में 48 आइपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार (State government) की ओर से बुधवार को 48 आइपीएस व एक डब्ल्यूबीपीएस अधिकारी का तबादला किया गया. इन आइपीएस अधिकारियों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा का कार्यभार संभालने वाले अतिरिक्त सुरक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त आइपीएस अधिकारी से लेकर राज्य के एडीजी कानून व्यवस्था के पद पर भी बदलाव किया गया है. ऐसे में नये एडीजी लॉ एंड ऑर्डर मनोज वर्मा बनाये गये हैं. गौरतलब है कि मनोज वर्मा अब तक राज्य के अतिरिक्त सुरक्षा निदेशक थे. उन्हें एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भेजा गया है. वहीं, लंबे समय तक एडीजी कानून-व्यवस्था के पद पर रहे जावेद शमीम को राज्य के अतिरिक्त सुरक्षा निदेशक के पद पर लाया गया है.
West Bengal : बंगाल में 48 आइपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मनोज वर्मा बने राज्य के नये एडीजी कानून व्यवस्था