कोलकाता पुस्तक मेला का आगाज आज से
कोलकाता का बहुप्रतीक्षित पुस्तक मेला का 47वां संस्करण गुरूवार से शुरू होने जा रहा है. गुरूवार को साल्टलेक स्थित बोईमेला प्रांगण में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका उद्घाटन करेंगी. बताया गया है कि इस बार के पुस्तक मेले में 20 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी. देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रकाशक आयेंगे. जानकारी के अनुसार, पुस्तक मेले में ब्रिटेन, अमेरिका, बांग्लादेश, जर्मनी, फ्रांस, इटली, रूस, स्पेन, पेरू, कोलंबिया, अर्जेंटीना, मैक्सिको, क्यूबा, डोमिनिकन गणराज्य, ग्वाटेमाला, कोस्टारिका और थाईलैंड के प्रकाशक भी आयेंगे. बांग्लादेश पैवेलियन को खास अंदाज में सजाया जायेगा. बांग्लादेश के लगभग 50 प्रकाशन संस्थान आयेंगे. बताया गया है कि पुस्तक मेले में 21 जनवरी को अलग से बाल दिवस कार्यक्रम, 24 जनवरी को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जायेगा. बताया गया है कि यह मेला 31 जनवरी तक चलेगा.