West Bengal Breaking News : डायमण्ड हार्बर में जमीन विवाद में साले-बहनोई में झगड़ा, 1 की मौत

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:07 AM. 17 Nov 23 6:37 PM. 16 Nov

सशरीर नहीं, वर्चुअली पेशी के दौरान मंत्री ज्योतिप्रिय ने किया आवेदन : सर मुझे जीने दीजिए

राशन वितरण घोटाला में गिरफ्तार वन मंत्री व पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की न्यायिक हिरासत की अवधि गुरुवार को समाप्त हुई. इस दिन अस्वस्थता के कारण बैंकशाल अदालत में उनकी सशरीर पेशी नहीं करायी जा सकी. प्रेसिडेंसी संशोधनागार की रिपोर्ट में भी उनके ‘अनफिट’ होने का उल्लेख किया गया. हालांकि. वर्चुअली माध्यम के जरिये वह अदालत में हुई सुनवाई में शिरकत कर पाये. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मंत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने का फैसला सुनाया. इस दिन अदालत में चली सुनवाई के दौरान मंत्री ने न्यायाधीश के समक्ष आवेदन करते हुए कहा कि “सर, मुझे जीने दीजिए.” इसके बाद न्यायाधीश ने उनसे पूछा कि उन्हें क्या समस्याएं हो रही हैं?

12:07 AM. 17 Nov 23 6:37 PM. 16 Nov

शांतिनिकेतन : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने टैगोर के नाम वाली नई पट्टिका लगाने का भेजा निर्देश

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त शांतिनिकेतन में विवादास्पद पट्टिका को बदलने का आदेश दिया है. मंत्रालय ने इस संबंध में विश्व भारती को एक प्रारंभिक निर्देश भी भेजा है. जिसमे गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का नाम उल्लेखित है. हालांकि मंत्रालय की ओर से भेजे गए निर्देश में किसी भी आचार्य या कुलपति का नाम नहीं है. दूसरे शब्दों में कहें तो पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती द्वारा लगवाई गई विवादित पट्टिका इस बार बदलने जा रही है.

12:07 AM. 17 Nov 23 6:37 PM. 16 Nov

कांकसा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम पंचायत के अधीन बांद्रा ग्राम के पास एक पेड़ से युवक का फंदे के सहारे लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी. उसे देखने के बाद स्थानीय लोगों ने कांकसा थाने की पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और अचेत युवक को उतारा. मौत की तसदीक होने के बाद शव को ऑटोप्सी के लिए पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. मृत युवक का नाम अभिजीत मंडल(23) बताया गया है. बताया गया है कि अभिजीत स्थानीय गोपालपुर गांव के उत्तरपाड़ा का निवासी था. घटना के बाद वहां शोक की लहर है.

12:07 AM. 17 Nov 23 6:37 PM. 16 Nov

अचानक कोलकाता पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव

राजद प्रमुख लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी कि गुरुवार को कोलकाता पहुंच गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव का बंगाल आना काफी अहम माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री के पारिवारिका समाराेह में भी शामिल हो सकते है.

12:07 AM. 17 Nov 23 6:37 PM. 16 Nov

न्याय की मांग करते हुए सजल घोष पहुंचे कलकत्ता हाई कोर्ट

पश्चिम बंगाल में थाने में चोरी का मोबाइल लौटाने आये एक युवक की थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया गया. घटना अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने में बुधवार शाम की है. इस मामले में बीजेपी नेता सजल घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गुरुवार को उनकी वकील प्रियंका टिबरेवाल ने हाई कोर्ट का ध्यान आकर्षित करते हुए घटना में जनहित मामला दर्ज करने की मांग की. मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मामले की अनुमति दी है. मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की संभावना है. बीजेपी नेता और कोलकाता नगर पालिका के वार्ड नंबर 50 के पार्षद सजल घोष की ओर से दायर इस मामले में हाई कोर्ट में तीन अर्जियां दाखिल की गई हैं. एक शव परीक्षण की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए, दो, पोस्टमार्टम कमांड अस्पताल में कराया जाए, तीसरा अम्हर्स्ट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज अदालत में जमा किया जाना चाहिए.

12:07 AM. 17 Nov 23 6:37 PM. 16 Nov

भवानीपुर : सड़क पर अचेत मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत

भवानीपुर इलाके में सड़क पर अचेत मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर वहां उसकी मौत हो गयी. मृत व्यक्ति का नाम संतोष यादव बताया गया है. खबर पाकर भवानीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >