West Bengal Breaking News :स्पष्ट प्रावधान न होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का स्थानांतरण फैसला बहाल

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

स्पष्ट प्रावधान न होने के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का स्थानांतरण फैसला बहाल

कलकत्ता हाईकोर्ट ने योजना और नियमों के तहत स्पष्ट प्रावधान न होने के बावजूद एक ”आंगनबाड़ी कार्यकर्ता” (अपीलकर्ता) के स्थानांतरण को बरकरार रखा है. अपीलकर्ता का तर्क था कि उसका स्थानांतरण कानून की दृष्टि से गलत है, क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए पश्चिम बंगाल सरकार, महिला व बाल विकास और समाज कल्याण विभाग की ओर से 25 जनवरी 2006 को जारी विज्ञापन में ट्रांसफर के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया था. यह निर्धारित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में केवल ”स्थानीय महिलाओं” की ही नियुक्ति की जायेगी, इसलिए स्थानांतरण के फैसले को चुनौती देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने बांकुड़ा एक नंबर ब्लॉक के आगोया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब और शराब बनाने का सामान बरामद किया. शुक्रवार को बांकुड़ा आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने अचानक ही गांव में छापेमारी कर दी. मौके से दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार अवैध शराब के कारोबार की खबर सुबह आबकारी विभाग को मिली थी. विशेष टीम ने आगोया गांव में छापेमारी की और गांव से बाहर निकलते ही दो शराब कारोबारियों को विभाग के जवानों ने शराब से भरे ब्लैडर के साथ पकड़ लिया. इन कारोबारियों के नाम रथीन मंडल और संजय माल हैं. दोनों को गिरफ्तार कर बांकुड़ा जिला न्यायालय में पेश किया गया. छापेमारी में 40 लीटर शराब जब्त की गयी.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

जस्टिस गंगोपाध्याय ने सीआईडी  की याचिका की खारिज , राज्य पर लगाया भारी जुर्माना

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार महिला क्रेडिट यूनियन के खिलाफ 50 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में राज्य को 50 लाख रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया है. सीआईडी ​​पिछले तीन साल से वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी. लेकिन उनकी जांच से असंतोष जताते हुए जस्टिस गंगोपाध्याय ने भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई और ईडी के हाथों में सौंप दी.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

आसनसोल में आशाकर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चीफ मेडिकल ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन

आसनसोल कल्याणपुर हाउसिंग के निकट हेल्थ सेंटर में चीफ मेडिकल ऑफिसर को महिला आशाकर्मियों ने ज्ञापन सौंपा. आशाकर्मियों की मांग है कि पिछले तीन महीने उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है. ऐसे में उनके वेतन में बढ़ोतरी की जानी चाहिए. उनका मानना है कि जब राज्य सरकार मंत्री और विधायक लोगों की सैलरी में बढ़ा सकती है ताे आशाकर्मियों की सैलरी क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है. सरकार से उनका आवेदन हैं कि उनके पीएफ व पेंशन की भी व्यवस्था किया जाए

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट बनाएगा सर्च कमेटी

स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट एक सर्च कमेटी बनाएगा. राज्य सरकार, आचार्य और यूजीसी को 3 से 5 प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम भेजने का निर्देश दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक नाम भेजने का निर्देश दिया है.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

आसनसोल के व्यवसायी के खाते से साइबर ठगों ने निकाले रूपये

आसनसोल में बढ़ रहा है साइबर ठगों का अपराध. आसनसोल के व्यवसायी एवं समाजसेवी हरिनारायण अग्रवाल आसनसोल में ही हैं और दार्जिलिंग में उनके खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिये गये. हालांकि ठगों ने पांच हजार रुपये ही निकाले हैं लेकिन इस तरह से ठगी के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि अंगूठे के स्कैन के माध्यम से यह रूपये निकाले गये हैं. कुछ दिन पहले ही विशिष्ट समाज सेवी एवं उद्योगपति सुब्रत घाटी के खाते से 10000 रुपये निकाल लिये गये थे.

रिपोर्ट : राम कुमार (आसनसोल)

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

स्पेन की कपड़ा कंपनी दिसंबर से बंगाल में उत्पादन शुरू करेगी: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि स्पेन स्थित कपड़ा कंपनी टेम्पे ग्रुपो इंडीटेक्स (जारा) के क्रिसमस से पहले राज्य में उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है. ममता बनर्जी अभी स्पेन की 12 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

पुरुलिया जेल में संदेहास्पद परिस्थितियों में कैदी की मौत

पश्चिम बंगाल के हीरापुर थाना अंतर्गत मोहम्मद जाने आलम उर्फ रवि लाल (27) की 13 सितंबर को पुरलिया जेल में संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई. इस घटना को लेकर परिजनों ने जांच की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार विगत 5 सितंबर को हीरापुर थाना पुलिस ने जाने आलम को गिरफ्तार किया था. 6 सितंबर को उसे आसनसोल जिला कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत में उसकी जमानत याचिका काे खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

अनुब्रत मंडल की जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर टली

मवेशी तस्करी मामला मेंअनुब्रत मंडलकी जमानत अर्जी पर सुनवाई फिर टल गई है. अनुब्रत मंडल की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

पार्क स्ट्रीट से एस्प्लेनेड तक मेट्रो परिसेवा बंद

सिग्नलिंग में गड़बड़ी के कारण मेट्रो की आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है. पार्क स्ट्रीट से एस्प्लेनेड तक मेट्रो परिसेवा फिलहाल बंद कर दी गई है. मेट्रो अभी दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क तक चल रही है वहीं मैदान से न्यू गरिया तक मेट्रो चल रही है.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

बनगांव : महिला से डेढ़ लाख की छिनताई

उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के गड़ापोता से एक बैंक से रुपये लेकर लौट रही महिला से लाखों छिनताई कर ली गयी. दो महिलाएं टोटो से लौट रही थीं. उनमें एक के हाथ में रुपये से भरा बैग था, जिसमें डेढ़ लाख रुपये थे. इसी दौरान कमालपुर के तालपाड़ा के पास पहुंचते ही पीछे बाइक से आये दो बदमाशों ने एक महिला के हाथ से रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गये. पुलिस ने जांच करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बुधवार रात पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

तानाशाही का नशा काफी बुरा : फिरहाद

भाजपा नीत केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से शुरू होनेवाले संसद के विशेष सत्र के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर विधेयक को सूचीबद्ध किया है. इस विधेयक को लेकर भगवा दल के विपक्षी खेमे में विरोध के स��र तेज हो गये हैं. इनमें तृणमूल कांग्रेस भी शामिल है. राज्य के शहरी विकास मंत्री व तृणमूल नेता फिरहाद हकीम ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा तानाशाही का नशा काफी बुरा होता है. मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिये जनप्रतिनिधि के तौर पर चुना गया हूं.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

डेंगू से फिर 1 की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता में आज डेंगू से एक डॉक्टर की मौत हो गयी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह कई दिनों से वह बुखार से पीड़ित थे. घर पर ही इलाज चल रहा था. प्लेटलेट काउंट में अचानक गिरावट के कारण उन्हें मिंटो पार्क के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चार दिन के इलाज के बाद आज सुबह डॉक्टर की मौत हो गई.

11:07 PM. 15 Sept 23 11:07 PM. 15 Sept

जेयू में नये सिरे से एंटी रैगिंग कमेटी का हुआ गठन

जादवपुर विश्वविद्यालय में एक छात्र की मौत के बाद एंटी-रैगिंग कमेटी का नये सिरे से गठन किया गया है. अधिकतर पुराने सदस्यों को हटा दिया गया है. कमेटी के सदस्यों के नाम, ई-मेल, फोन नंबर भी फिर से प्रकाशित किया गया है. विवि के रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा प्रकाशित नोटिस में रैगिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही गयी है. हालांकि, विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों का एक वर्ग यह मानने को तैयार नहीं है कि यह नयी कमेटी है.

4:08 PM. 15 Sept 23 4:08 PM. 15 Sept

आरजी कर में एंटी रैगिंग सेल की बैठक आज

जादवपुर विश्वविद्यालय के बाद अब आरजी कर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्र के साथ रैगिंग किये जाने का आरोप है. बुधवार को थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. उधर, इस मामले के सामने आने के बाद आज कॉलेज काउंसिल की ओर से एंटी रैगिंग सेल की बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में विभिन्न विषयों पर गंभीरता के साथ विचार किया जायेगा.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >