West Bengal Breaking News : न्यूटाउन में लगी भीषण आग, चार घर जलकर खाक

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:16 AM. 16 Jan 24 6:46 PM. 15 Jan

न्यूटाउन में लगी भीषण आग, चार घर जलकर खाक

विधानननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के ज्योतिनगर में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. घटना की खबर पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं. संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियां सही समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पायी थी. स्थानीय लोगों ने पास के तालाब से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से बढ़ती गयी. लगभग ढ़ाई घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, इस घटना में चार घर जलकर खाक हो गये.जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है. उक्त इलाके में सबसे एक घर में गैस सिलेंडर विस्फोट से आग लगी. थोड़ी ही देर में आग लगने के बाद चारों तरफ काला धुंआ फैल गया. इसे देख स्थानीय लोग तुरंत पहुंचे. घर में सिलेंडर विस्फोट से आग पास के घरों में भी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने चार घरों को तबाह कर दिया.

Makar Sankranti : लाखों तीर्थयात्रियों ने गंगासागर में लगाई आस्था की डुबकी,आधी रात से ही जारी रहा पवित्र स्नान

12:16 AM. 16 Jan 24 6:46 PM. 15 Jan

खड़ी बस को ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक ने ट्रक के पीछे मारी टक्कर

पश्चिम मेदिनीपुर जिला के दासपुर थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर बस स्टैंड के निकट घाटाल -पांशकुड़ा मुख्य सड़क पर एक खड़ी बस को ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक ने दूसरी ट्रक के पीछे टक्कर मारी.जिससे एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया.घटना के बाद बस का चालक बस सहित फरार होने की कोशिश की,इलाके के उत्तेजित लोगों ने बस को रोककर बस मे तोड़ फोड़ की.बस के सामने का शीशा तोड़ गया.जिससे इलाके का माहौल कुछ देर के लिये उत्तेजित हो गया.सोमवार सुबह करीबन आठ बजे पांशकुड़ा जाने वाली एक यात्री बस यात्रियों को लेने के लिए जगन्नाथपुर बस स्टैंड पर खड़ी थी, बस आनंदपुर से हल्दिया रुट की थी. खड़ी बस को एक ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान ट्रक ने बस को बचाने के लिए ब्रेक लगाया, उसके ठीक पीछे आ रहे अन्य ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सामने वाले ट्रक के पीछे टक्कर मारी.टक्कर मारने वाली ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गया।

12:16 AM. 16 Jan 24 6:46 PM. 15 Jan

बक्रेश्वर धाम में भी हजारों लोगों ने गर्म पानी के कुंड में लगायी डुबक

बीरभूम जिले के बक्रेश्वर धाम में भी सोमवार को मकर संक्रांति के मद्देनजर हजारों लोगों ने गर्म पानी के कुंड में आस्था की डुबकी लगायी. सुबह से ही यहां मौजूद गर्म पानी के कुंड में भक्त, मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र स्नान कर पास ही मौजूद शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं. मकर संक्रांति के स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. यहां भी पुलिस की व्यवस्था की गयी थी.

12:16 AM. 16 Jan 24 6:46 PM. 15 Jan

हाईकाेर्ट ने पुलिस से किया सवाल, अब तक सिर्फ 4 ही क्यों गिरफ्तार?

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस से किया सवाल ईडी टीम पर हमला मामले में सिर्फ 4 ही क्यों गिरफ्तार? आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. ईडी ने की सीबीआई जांच की मांग.

कलकता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर लगाया 50 लाख का जुर्माना, आवश्यकता हुई ताे गृह सचिव को भी करुंगा तलब

12:16 AM. 16 Jan 24 6:46 PM. 15 Jan

कांग्रेस पर अभिषेक बनर्जी का तंज, गढ़ बचा नहीं पा रही और आकांक्षाएं सातवें आसमान पर

विपक्षी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ में शामिल तृणमूल और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव में बंगाल में सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पा रही है. इस बीच असम हिल्स परिषद के चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने तंज कसा. उन्होंने बंगाल में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की इच्छा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “ कह सकते हैं कि बंगाल में उनकी (कांग्रेस) सीट हिस्सेदारी की आकांक्षा सातवें आसमान पर हैं, जबकि वे अपने गढ़ को ही नहीं बचा पा रहे हैं.”

12:16 AM. 16 Jan 24 6:46 PM. 15 Jan

कांकसा में भी अजय नदी में भक्तों ने लगाई डुबकी

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा शिवपुर स्थित अजय नदी के तट पर सोमवार को लाखों भक्तों ने मकर संक्रांति पर डुबकी लगाई. नदी के उस पार ही प्राचीन काल से जयदेव मेले का आयोजन होता रहा है. मकर संक्रांति के पावन स्नान के साथ-साथ हर साल मेले में लाखों भक्त नदी के उस पार जयदेव मेले में जाते है.आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूर्ण स्नान करने के लिए उमड़ पड़ी थी. अजय नदी में पवित्र स्नान करने के बाद बहुत से लोग जयदेव मेले में जाते हैं .कांकसा पुलिस द्वारा भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >