देव के बाद मिमी चक्रवर्ती के तेवर हुए तल्ख, सांसद पद से दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती ( Mimi Chakraborty) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मिमी चक्रवर्ती ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को इस्तीफा सौंपा है.अभिनेत्री का कहना है कि वह अपनी सीट पर टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व से नाखुश हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर सीट से जीत हासिल की थी. उल्लेखनीय है कि घाटाल से सांसद देव ने भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहा था लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया था.
पश्चिम बंगाल : देव के बाद मिमी चक्रवर्ती के तेवर हुए तल्ख, सांसद पद से दिया इस्तीफा