West Bengal Breaking News LIVE : बंगाल में डेंगू का कहर जारी, फिर हुई एक की मौत

West Bengal Breaking News LIVE Updates : मरम्मत कार्य के कारण 19 नवंबर की रात से सांतरागाछी ब्रिज पर वाहनों का आवागमन बंद होने जा रहा है. करीब डेढ़ महीने के लिए इस ब्रिज से वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहेगा. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:27 PM. 11 Nov 22 5:57 PM. 11 Nov

डेंगू से एक की मौत 

पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर जारी है. आज फिर डेंगू से एक युवक की मौत हो गई है. मृत युवक का नाम रोहित दास है. उसकी उम्र 30 थी. युवक की दक्षिणी कोलकाता के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. वहीं डेंगू के मामलों को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार के बीच तकरार जारी है.

11:27 PM. 11 Nov 22 5:57 PM. 11 Nov

ईडी की मोबाइल गेमिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई 

ईडी ने आज गेमिंग ऐप ई-नगेट्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की. ऑनलाइन गेमिंग ऐप E-Nuggets के मामले में ईडी ने लगभग 23 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी जब्त की है.

11:27 PM. 11 Nov 22 5:57 PM. 11 Nov

उलबेड़िया में सरसों तेल का टैंकर उल्टा 

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के उलबेड़िया में सरसों तेल का टैंकर उल्ट गया. जिसके बाद से सरसों तेल लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी. सड़क पर इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि घंटो जाम लग गया और ट्रेफिक पुलिस के लिए लोगों की भीड़ कम करने में पसीने छूट गये.

11:27 PM. 11 Nov 22 5:57 PM. 11 Nov

अनुब्रत मंडल को नहीं मिली बेल, 14 दिन के लिये फिर गये जेल 

पश्चिम बंगाल में गाै तस्करी मामले में गिरफ्तार अनुब्रत मंडल को फिर बड़ा झटका लगा है. उन्हें फिर से 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव बाद हिंसा मामले में सुरक्षा कवच देने से मना कर दिया है. ऐसे में एक बार फिर अनुब्रत मंडल की मुश्किलें बढ़ने वाली है.

11:27 PM. 11 Nov 22 5:57 PM. 11 Nov

कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला 2014 के टेट पास उम्मीदवारों को मिलेगी नौकरी 

कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला 2014 के टेट पास उम्मीदवारों को मिलेगी नौकरी . कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार और न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने शुक्रवार को ऐसा फैसला सुनाया.

11:27 PM. 11 Nov 22 5:57 PM. 11 Nov

पूर्व मंत्री परेश अधिकारी अपनी बेटी के साथ पहुंचे ईडी के पास 

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री परेश अधिकारी अपनी बेटी के साथ ईडी कार्यलय पहुंच चुके है. जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. इसके पहले भी ईडी ने मंत्री परेश अधिकारी से पूछताछ की थी.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News LIVE Updates : मरम्मत कार्य के कारण 19 नवंबर की रात से सांतरागाछी ब्रिज पर वाहनों का आवागमन बंद होने जा रहा है. करीब डेढ़ महीने के लिए इस ब्रिज से वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से बंद रहेगा. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >