West Bengal Breaking News : धुपगुड़ी में तृणमूल के खिलाफ अधीर और सलीम का गठबंधन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

महिला का फंद से लटकता शव बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ थाना के पाकुड़सनी गांव से पुलिस ने एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया. मृतका का नाम बेला राय (23) था. जानकारी के अनुसार, परिवार के लोगों ने सर्वप्रथम उसके शव को कमरे में फंदे से लटकता देखा और पुलिस को सूचना दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

दत्तोपुकुर में विस्फोट के मामले में मूल आरोपी को बंगाल एसटीएफ ने दबोचा

उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में हाल ही में हुए विस्फोट की घटना में फरार मूल आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम मोहम्मद नजरूल इस्लाम बताया गया है. उसे दमदम अंतर्रारष्ट्रीय हवाईअड्डे के बाहर से गुरुवार रात को पकड़ा गया है. शुक्रवार को उसे बारासात अदालत में पेश करने पर आरोपी को आठ दिनों के लिए एसटीएफ हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पता चला है कि वारदात के बाद वह दत्तपुकुर इ‍लाके से फरार होकर चेन्नई भाग गया था.

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

सीमा क्षेत्र से 2.55 लाख के फिश बॉल्स जब्त

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने उत्तर 24 परगना स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके से 17 फिश बॉल्स (मछलियों के अंडों से भरे प्लास्टिक बैग) जब्त किये हैं, जिनकी कीमत करीब 2.55 लाख रुपये आंकी गयी है. तस्करों का दल इन फिश बॉल्स को बांग्लादेश में तस्करी करने की फिराक में था. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बीएसएफ की 68वीं बटालियन को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि सीमा चौकी रनघाट इलाके से कुछ सामान की तस्करी हो सकती है. सूचना के आधार पर बीएसएफ के जवानों ने वहां पर निगरानी और बढ़ा दी.

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

पूर्व छात्र ने विश्वभारती विवि को छह करोड़ मूल्य की जमीन व इमारत उपहार में दी

पाठ भवन स्कूल के एक पूर्व छात्र ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के लिए छह करोड़ रुपये की जमीन और एक इमारत उपहार में दी है. पाठ भवन विश्वभारती विश्वविद्यालय का प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा संस्थान है और यह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित है. पाठ भवन स्कूल के पूर्व छात्र और भौतिक विज्ञान में कई पेटेंट हासिल वाले वैज्ञानिक अरबिंद मुखर्जी और उनकी पत्नी सेवानिवृत्त शिक्षिका नीता मुखर्जी ने विश्वभारती विश्वविद्यालय को सीमंतापल्ली इलाके में 31 हजार वर्ग फीट से अधिक भूमि और पांच हजार वर्ग फीट में बनी एक इमारत भेंट की है. मुखर्जी ने पाठ भवन स्कूल में 1951-57 के बीच पढ़ाई की थी. विश्वभारती के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा : यह उनकी मालिकाना संपत्ति है. दंपती और उनके बेटे व बेटी ने बिना शर्त संपत्ति को दान किया है. वर्तमान में बाजार में इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये है.

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

बड़ाबाजार से 77 लाख का सोना बरामद

बड़ाबाजार इलाके से कस्टम्स विभाग ने लाखों रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ दो लोगों को पकड़ा है. सूत्रों के अनुसार, गत बुधवार को कस्टम्स विभाग को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि बड़ाबाजार इलाके से सोने की तस्करी होने वाली है. सूचना के आधार पर वहां पर अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ाबाजार के एमजी रोड इलाके से दो लोगों को दबोचा गया, जिनके कब्जे से सोने के 10 बिस्कुट मिले. बिस्कुट का कुल वजन करीब 1.3 किलोग्राम है, जिनकी कीमत करीब 77 लाख रुपये आंकी गयी है. आरोपियों के नाम सुशील कुमार व रजनीश कुमार बताये गये हैं. दोनों बिहार के निवासी हैं.

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी रिपोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट में एक पीठासीन अधिकारी के बयान से पंचायत चुनाव सवालों के घेरे में आ गया है. मुर्शिदाबाद के बेलडांगा ब्लॉक 2 के एक बूथ के पीठासीन अधिकारी ने अपने हलफनामे में कहा कि बूथ पर कब्जा होने के बाद वहां पर चुनाव प्रक्रिया काे पूरा नहीं किया जा सका. यह घटना बेलडांगा-2 ब्लॉक के काशीपुर ग्राम पंचायत की है. सीपीएम उम्मीदवार नसीमा बेगम ने उस बूथ पर धांधली और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

11:17 PM. 1 Sept 23 11:17 PM. 1 Sept

धुपगुड़ी में तृणमूल के खिलाफ अधीरऔर सलीम का गठबंधन

धुपगुड़ी में तृणमूल के खिलाफ अधीर व सलीम का गठबंधन. धूपगुड़ी उपचुनाव में अधीर चौधरी और मोहम्मद सलीम ने तृणमूल के खिलाफ प्रचार किया.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाम उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं.

6:40 PM. 1 Sept 23 6:40 PM. 1 Sept

प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति अभी संभव नहीं : बोर्ड

प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया अदालती पेच में फंस गयी है. बोर्ड के अध्यक्ष गौतम पाल ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से अनुमति नहीं मिल जाती, तब तक प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति संभव नहीं है. शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने भी बोर्ड अध्यक्ष के इस बयान का समर्थन किया. श्री पाल ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड हमेशा नौकरियां प्रदान करने में रुचि रखते हैं, लेकिन प्राथमिक टीईटी के 2014 बैच और 2017 परीक्षा बैच के नौकरी चाहने वाले आपस में कानूनी लड़ाई में उतर गये हैं.

6:15 PM. 1 Sept 23 6:15 PM. 1 Sept

कुलपति विहीन विश्वविद्यालयों के वर्तमान कुलपति होंगे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में कुलपति विहीन विश्वविद्यालयों के वर्तमान कुलपति राज्यपाल होंगे. वहीं शिक्षा विभाग राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है. शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने पूछा कि कुलपति की भूमिका में आचार्य कैसे हैं ?

6:15 PM. 1 Sept 23 6:15 PM. 1 Sept

बड़ाबाजार : 3.48 लाख उड़ाने के आरोप में महाराष्ट्र गैंग के चार सदस्यों को 15 दिनों की जेल

बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट में एक व्यक्ति को झांसा देकर 3.48 लाख रुपये ले भागने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के 25 दिनों के अंदर बैंकशाल कोर्ट ने इस मामले में सजा का एलान कर दिया. चारों आरोपियों को 15 दिनों के लिए जेल में रहना होगा. यह घटना बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट में गत 12 जुलाई को हुई थी. बताया जा रहा है कि एक व्यवसायी के लिए कर्मचारी तीन लाख 4800 रुपये लेकर जा रहा था. जैसे ही वह कैनिंग स्ट्रीट पहुंचा, चारों आरोपी उसे झांसा देकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये.

6:15 PM. 1 Sept 23 6:15 PM. 1 Sept

उपचुनाव : शुभेंदु ने की दो अधिकारियों को हटाने की मांग

धूपगुड़ी उपचुनाव से पहले भाजपा ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक के साथ बैठक की और दो अधिकारियों के तबादले की मांग की. गुरुवार को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और जलपाईगुड़ी के सांसद डॉ जयंत राय ने आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की. दिन भर की बैठक के बाद शुभेंदु ने कहा कि ””पुलिस और प्रशासन पंचायत में वोट लूटने में शामिल थे. केंद्रीय बलों की 800 कंपनियां दिये जाने के बाद भी उन्हें रोक लिया गया. हमने मांग की है कि कौशिक चंद को धूपगुड़ी उपचुनाव की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया जाये.

6:15 PM. 1 Sept 23 6:15 PM. 1 Sept

दुआरे सरकार के तहत आज से लगेंगे कैंप

राज्य में दुआरे सरकार व पाड़ाय समाधान योजना फिर से शुरू होनेवाली है. दुआरे सरकार व पाड़ाय समाधान शिविर एक से 16 सितंबर तक चलेगा. इस बार दुआरे सरकार शिविर से कुल 35 योजनाओं के लिए नाम पंजीकृत कराये जा सकेंगे. इस बार दुआरे सरकार में चार नयी योजनाएं जोड़ी गयी हैं, जिनमें प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण और बुजुर्गों के लिए पेंशन लाभ भी शामिल है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >