पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा आये दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर हंगामा व प्रदर्शन कर रही है. भाजपा आज विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाना चाहती थी. लेकिन अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने से मना कर दिया. जिसके बाद से भाजपा समर्थकों ने हंगामा करते हुए वाॅकआउट कर दिया .
शांतिनिकेतन हत्या मामला पर उठाया सवाल
विधानसभा में शांतिनिकेतन हत्या मामले पर भी सवाल उठाया गया है. भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. रूबी बीबी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ,मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है. साथ ही शुभेंदु अधिकारी ने मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग रखी है. उनका मानना है कि पुलिस काम नहीं कर रही है .
विस्तृत खबर के लिये बने रहे ..
