विधान सभा चुनाव 2021 Live Update : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें लिस्ट

BJP Candidates list 2021 west bengal can be released today | Mamata go to fill the nomination form for nandigram seat : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में आज ममता बनर्जी पहुंची हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम मेरी दो आंख सामान है. ममता ने इसके अलावा कहा कि मैं गांव की बेटी हूं. सीएम ने आगे कहा कि मैंने गांव में रहकर धानकटनी की है. ममता ने मंच पर चंडी और शिव पाठ की. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

Live Updates
10:30 PM. 9 Mar 21 5:00 PM. 9 Mar

कांग्रेस की लिस्ट जारी

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 3 सीटों के लिए कैंडिडेट का एलान किया है. खड़गपुर सदर से समीर रॉय को पिंगला का कैंडिडेट बनाया गया है, जबकि रिता शर्मा को खड़गपुर सदर से टिकट दिया गया है.

9:37 PM. 9 Mar 21 4:07 PM. 9 Mar

शिवरात्री के दिन मेनफिस्टो

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के मंच से एलान किया कि तृणमूल कांग्रेस इस बार शिवरात्री के दिन अपना मेनफिस्टो जारी करेगी. ममता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार आप विपक्षियों को अप्रैल फूल बना देना.

9:37 PM. 9 Mar 21 4:07 PM. 9 Mar

ममता ने भीड़ से पूछा, खेला होबे

तृणमूल सुप्रीमों ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के मंच से कहा कि धर्म के नाम पर अगर उन्हें खेलना है, तो मैं उसके लिए भी तैयारी हूं. ममता ने इस दौरान भीड़ से पूछा कि खेला होबे?

9:37 PM. 9 Mar 21 4:07 PM. 9 Mar

ममता बनर्जी ने किया चंडी पाठ

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं हिंदू की बेटी हूं. मेरे साथ हिंदुत्व का कार्ड न खेलें. ममता ने इस दौरान मंच पर चंडी पाठ भी. ममता ने कहा कि बंगाल में जो 30-70 का आंकड़ा है, उसे 100-100 का करेंगे.

9:37 PM. 9 Mar 21 4:07 PM. 9 Mar

ममता ने कहा..

ममता बनर्जी ने कहा कि जब नंदीग्राम में गोेली चल रही थी, उस वक्त मैं अस्पताल में थी. मुझे लोग यहां पर आने सो रोक रहे थे, मगर मैं फिर भी यहां आई. ममता ने आगे कहा कि मैं अपना नाम भूल सकती हूं पर नंदीग्राम नहीं.

9:37 PM. 9 Mar 21 4:07 PM. 9 Mar

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पहुंची

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में आज ममता बनर्जी पहुंची है. ममता बनर्जी यहां एक सभा को संबोधित कर रही हैे. ममता बनर्जी इस सीट से इस बार चुनाव लड़ रही हैं.

मुख्य बातें

BJP Candidates list 2021 west bengal can be released today | Mamata go to fill the nomination form for nandigram seat : पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में आज ममता बनर्जी पहुंची हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम मेरी दो आंख सामान है. ममता ने इसके अलावा कहा कि मैं गांव की बेटी हूं. सीएम ने आगे कहा कि मैंने गांव में रहकर धानकटनी की है. ममता ने मंच पर चंडी और शिव पाठ की. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >