कांग्रेस के दिग्गज नेता अब्दुल मन्नान हारे, जमानत भी हुआ जब्त, देखें परिणाम

चंपादानी सीट 2021 परिणाम लाइव: निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अरिंदम गुईन को 100512 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी के दिलीप सिंह सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं. कांग्रेस के अब्दुल मन्नान को सिर्फ 23053 मिले हैं. अब्दुल मन्नान का इस सीट पर जमानत जब्त हो गया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के चांपदानी सीट भी सबसे चर्चित सीटों में से एक था. यहां पर बंगाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान चुनाव लड़ रहे थे. अब्दुल्ल मन्नान की गिनती राज्य के कद्दावर नेताओं में होती है. अब्दुल मन्नान का यहां से जमानत जब्त हो गई है. चांपदानी से टीएमसी के अरिंदम गुईन ने जीत दर्ज की है.

निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार अरिंदम गुईन को 100512 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी के दिलीप सिंह सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं. कांग्रेस के अब्दुल मन्नान को सिर्फ 23053 मिले हैं. अब्दुल मन्नान का इस सीट पर जमानत जब्त हो गया है.

चार बार विधायक रह चुके हैं मन्नान- अब्दुल मन्नान चंपादानी से चार बार विधायक रह चुके हैं. पहली बार मन्नान 1991 में चुनाव जीत कर आए थे, उसके बाद वे लगातार तीन बार चुनाव जीते, लेकिन 2006 के चुनाव में वे हार गए थे. वहीं अब्दुल मन्नान 2016 में चौथी बार चुनाव जीतकर सदन पहुंचे.

चांपादानी का इतिहास– इस सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच ही मुकाबला होता रहा है. लेकिन 2011 में यहां पर तृणमूल कांग्रेस की जीत हुई थी. हालांकि उसके बाद कांग्रेस ने फिर से इस सीट पर वापसी की.

Also Read: Bengal Election Results 2021 |Purba mednipur|: नंदीग्राम में शुभेंदु हारी ममता बनर्जी , 16 में से 11 सीटों पर टीएमसी आगे

ये है कैंडिडेट- चंपादानी सीट से बीजेपी ने इस बार दिलीप सिंह को मैदान में उतारा था. वहीं टीएमसी की ओर से अरिंदम गुईन चुनाव लड़ रहे थे. लोकसभा चुनाव में चंपादानी सीट पर टीएमसी को बढ़त मिली थी.

Also Read: ‍Bengal Election Results 2021 |Nadia|: नदिया जिले के 16 में नौ सीटों पर बीजेपी आगे, सात पर टीएमसी, जीत की ओर मुकुल रॉय

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >