Bengal Election LIVE: मां को सताओ, माटी को लूटो और मानुष का रक्त बहाओ...ममता के स्लोगन पर पीएम मोदी का वार

Live पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव Updates: चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है. बर्दवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो गई है. पीएम मोदी बंगाल में आज तीन रैली करेंगे. पीएम की रैली के साथ ही अमित शाह का भी सिलीगुड़ी में रोड शो है. इधर, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की भी नदिया जिले के रानाघाट में रैली शुरू हो गई है. ममता बनर्जी आज नुसरत जहां (Nusarat Jahan) के संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में भी रैली को संबोधित करेंगी. वहीं सीपीएम ने कूचबिहार हिंसा को लेकर चुनाव की रिपोर्ट पर सवाल उठाया है. बता दें कि पांचवे चरण का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है. इस चरण में राज्य के 45 सीटों पर मतदान होगा. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
3:59 PM. 12 Apr 21 3:59 PM. 12 Apr

टीएमसी के स्लोगन पर पीएम का वार

पीएम मोदी ने टीएमसी के स्लोगन पर हमला किया है. पीएम ने कहा ‘TMC का मार्ग रहा है- मां को सताओ, माटी को लूटो, मानुष का रक्त बहाओ. बिहार के एक पुलिस अफसर की बंगाल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मां ने जब अपने बेटे का शव देखा, तो उसने दम तोड़ दिय. क्या उस पुलिस अफसर की मां, आपके लिए मां नहीं थीं दीदी?’

3:59 PM. 12 Apr 21 3:59 PM. 12 Apr

अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी और उनके लोग मेरे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. मैं पॉकेट में लेकर इस्तीफा घूम रहा हूं. अगर आपको चाहिए तो मैं इस्तीफा फेंक दे रहा हूं. उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या मुझे इस्तीफा देना चाहिए?

3:59 PM. 12 Apr 21 3:59 PM. 12 Apr

पीएम ने कहा

पीएम ने कहा कि दीदी की दुर्नीति ने बंगाल के गरीब और मिडिल क्लास के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खेला किया है.आयुष्मान भारत से यहां के गरीब को पूरे देश में कहीं भी 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलना था. दीदी ने ऐसे होने नहीं दिया.

2:30 PM. 12 Apr 21 2:30 PM. 12 Apr

अमित शाह का रोड शो शुरू

कलीम्पोंग में अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है. अमित शाह आज बंगाल में दो रोड शो और दो रैली करेंगे.

2:30 PM. 12 Apr 21 2:30 PM. 12 Apr

दिल्ली में भी होगा खेला- ममता

बशीरहाट की एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि वे रोज जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन बंगाल लोग उन्हें चकमा दे देंगे. ममता ने आगे कहा कि बंगाल के लोग आने वाले समय में दिल्ली में खेला करेंगे.

1:11 PM. 12 Apr 21 1:11 PM. 12 Apr

ममता बनर्जी ने कहा

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रानाघाट में कहा कि मुझे बीजेपी कार्यकर्ता के मरने का दुख है. वो कार्यकर्ता राजवंशी समाज का था,जिसका अपमान बीजेपी हमेशा करती रही है. ममता ने कहा कि कूचबिहार फायरिंग में अमित शाह हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं.

1:22 PM. 12 Apr 21 1:22 PM. 12 Apr

ममता का पीएम पर पलटवार

बंगाल चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले रानाघाट में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन वे लोग बंगाल को जानते नहीं है. टीएमसी सुप्रीमो ने आगे कहा कि बंगाल पीएम मोदी के भ्रम को तोड़ देगी.

WB Chunav 2021: ‘दीदी ओ दीदी’ बोलना PM को पड़ सकता है भारी? कोलकाता के इस पुलिस स्टेशन में महिला फोरम की सदस्यों ने की शिकायत

1:22 PM. 12 Apr 21 1:22 PM. 12 Apr

बंगाल में गवर्नेंस के नाम पर बहुत बड़ा गड़बड़झाला- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने बंगाल में गवर्नेंस के नाम पर बहुत बड़ा गड़बड़झाला किया है. अगर यहां के लोगों को जन्मदिन मनाना है, तो TMC से पूछो. अगर घर बनाना है, तो TMC को कट-मनी दो. यदि राशन लेना है, तो TMC को कटमनी दो. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में कहीं अपना सामान ले जाना है, अपना सामान लाना है, तो TMC को कट-मनी दो

1:11 PM. 12 Apr 21 1:11 PM. 12 Apr

ममता की रैली शुरू

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की नदिया के रानाघाट में रैली शुरू हो गी है. ममता ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में जीत कर चली गई, लेकिन काम नहीं की.

1:15 PM. 12 Apr 21 1:15 PM. 12 Apr

जितनी मर्जी गाली दीजिए- पीएम

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए कहा कि दीदी, ओ दीदी, आपको गुस्सा करना है तो मैं हूं न, मुझ पर कीजिए. जितनी मर्जी गाली दीजिए.लेकिन बंगाल की गरिमा, बंगाल की गौरवमयी परंपरा का अपमान मत कीजिए.

1:11 PM. 12 Apr 21 1:11 PM. 12 Apr

दीदी के लोग गाली दे रहे हैं- प्रधानमंत्री

पीएम ने बर्दवान की रैली में कहा कि दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं. दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं. बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा.

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

दीदी का खेला हो गया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है. पीएम ने आगे कहा कि जो आपके साथ खैला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खैला हो गया है.

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

पीएम ने कहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि बर्दवान की दो चीजें बहुत मश्हूर है. उन्होंने कहा कि आपकी बोलचाल और खानपान में मिठास है. पीएम ने कहा कि ये दीदी को बर्दवान की मिहिदाना पसंद नहीं है क्या?

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

पीएम मोदी की बर्दवान में रैली शुरू हो गई है. पीएम मोदी आज बंगाल में तीन रैली करेंगे.

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

विमान बसु ने कहा..

कूचबिहार की घटना पर सीपीएम ने सवाल उठाया है. वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बसु ने कहा है कि बंगाल के कूचबिहार में जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. चुनाव से मिलकर हमने उनकी रिपोर्ट पर आपत्ति जताई है.

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

पीएम मोदी की कल्याणी में रैली को लेकर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. पीएम मोदी आज 1.45 मिनट में कल्याणी में रैली करेंगे.

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

अमित शाह करेंगे रोड शो

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बंगाल में चार सभा में भाग लेंगे.

  • अमित शाह आज कलिम्पोग और सिलीगुड़ी में रोड शो करेंगे.

  • गृहमंत्री दो रोड शो के बाद हेमताबाद और धूपगिरी में जनसभा भी करेंगे.

12:23 PM. 12 Apr 21 12:23 PM. 12 Apr

ममता बनर्जी की जनसभा

ममता बनर्जी आज बंगाल में तीन रैली करेंगी. ममता बनर्जी की एक रैली नुसरत जहां के संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में भी आयोजित है. पांचवे चरण के चुनाव से पहले टीएमसी ने पूरी ताकत झोंक दी है.

10:42 AM. 12 Apr 21 10:42 AM. 12 Apr

पीएम की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में बंगाल आ रहे हैं. पीएम मोदी सोमवार को पूर्व बर्दवान के तालित स्थित साइ कॉम्पलेक्स मैदान दिन में 12 बजे ,नदिया जिले के कल्याणी यूनिवर्सिटी ग्राउंड में अपराह्न 1.40 बजे और उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित कछारी मैदान में अपराह्न 3.10 बजे जनसभा करेंगे. इसके बाद वह 17 अप्रैल को आसनसोल व गंगारामपुर में जनसभा करेंगे. फिर 22 अप्रैल को प्रधानमंत्री मालदा व मुर्शिदाबाद में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को पीएम मोदी दक्षिण कोलकाता में रोड शो कर सकते हैं

Bengal Election 2021: तो उसके शव को नंदीग्राम भेज देता…शुभेंदु अधिकारी पर TMC नेता का विवादित बयान

10:42 AM. 12 Apr 21 10:42 AM. 12 Apr

BJP समर्थक को तृणमूल समर्थक ने बुरी तरह से पीटा

खड़गपुर शहर के वार्ड नंबर 26 अन्तर्गत गड्ढापाड़ा इलाके में एक भाजपा समर्थक को तृणमूल समर्थक ने बुरी तरह से पीटा. लोहे और पत्थर के टुकड़े से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. उसे खड़गपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही खड़गपुर सदर के भाजपा उम्मीदवार व बांग्ला फिल्मों के अभिनेता हिरणमय चट्टोपाध्याय खड़गपुर महकमा अस्पताल पहुंचे.

10:42 AM. 12 Apr 21 10:42 AM. 12 Apr

रैली आज

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है. आज पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल दौरे पर हैं, पीएम मोदी बंगाल में आज तीन रैली करेंगे, जबकि अमित शाह का दो रोड शो भी होगा

Posted By: Avinish Kumar Mishra

मुख्य बातें

Live पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव Updates: चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है. बर्दवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो गई है. पीएम मोदी बंगाल में आज तीन रैली करेंगे. पीएम की रैली के साथ ही अमित शाह का भी सिलीगुड़ी में रोड शो है. इधर, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की भी नदिया जिले के रानाघाट में रैली शुरू हो गई है. ममता बनर्जी आज नुसरत जहां (Nusarat Jahan) के संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में भी रैली को संबोधित करेंगी. वहीं सीपीएम ने कूचबिहार हिंसा को लेकर चुनाव की रिपोर्ट पर सवाल उठाया है. बता दें कि पांचवे चरण का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है. इस चरण में राज्य के 45 सीटों पर मतदान होगा. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >