लापता इंजीनियरिंग छात्र का शव मिला, हत्या की आशंका, लोगों ने किया प्रदर्शन

अप्रतिम दक्षिण 24 परगना स्थित महामायातला इलाके का निवासी था. गुरुवार को वह किसी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकला. उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया.

दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में लापता इंजीनियरिंग छात्र का शव तालाब से बरामद किया गया. इससे नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. घटनास्थल पर आये पुलिसकर्मियों को भी उनके विरोध का सामना करना पड़ा. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गयी कि पुलिस अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा. लोगों ने मामले की जांच में पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने इससे इंकार किया है. बाद में पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो पाया. मृतक की शिनाख्त अप्रतिम दास के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

महामायातला का रहने वाला था अप्रतिम

जानकारी के अनुसार, अप्रतिम पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना स्थित महामायातला इलाके का निवासी था. गुरुवार को वह किसी कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकला. उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया. मामले की जांच के लिए अप्रतिम के परिजनों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी आग्रह किया. इसी बीच, रविवार को ढालीपाड़ा इलाके के एक तालाब से अप्रतिम का शव बरामद हुआ. उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया.

Also Read: पश्चिम बंगाल: इंजीनियरिंग कॉलेज की लापता आदिवासी छात्रा का शव मिला, पिता ने जतायी हत्या की आशंका

छात्र की मौत की खबर सुनते ही उत्तेजित हुए स्थानीय लोग

छात्र की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग उत्तेजित हो गये. उन्होंने घटना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि छात्र का पता लगाने के लिए तत्परता दिखायी गयी होती, तो शायद उसकी मौत नहीं होती. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल पायेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल : ईएमआइ को जिम्मेदार बता जजेश घाट से लापता व्यवसायी का वेस्टपोर्ट में गंगाघाट पर मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >