WB Dhupguri By-Election Result : तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

WB Dhupguri By-Election Result Updates : जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है. धूपगुड़ी उपचुनाव में तृणमूल ने जीत का परचम लहराया है. तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है.सत्ताधारी दल ने बीजेपी को हरा कर धूपगुड़ी पर कब्जा कर लिया है. काउंटिंग में कड़ी टक्कर के बाद तृणमूल ने धूपगुड़ी सीट बीजेपी से छीन ली है. धूपगुड़ी उपचुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में…

Live Updates
10:54 PM. 8 Sept 23 5:24 PM. 8 Sept

तृणमूल ने धूपगुड़ी क्षेत्र को अलग उपमंडल घोषित करना बीजेपी की हार का बना सबब

धूपगुड़ी विधानसभा पर होने वाले उपचुनाव में तृणमूल को समर्थन करने की अपील करते हुए सांसद बनर्जी ने यह भी कहा कि यदि उक्त सीट पर उनकी पार्टी की जीत होती है, तो वह वादा करते हैं कि इस साल 31 दिसंबर तक धूपगुड़ी क्षेत्र को अलग उपमंडल घोषित कर दिया जायेगा. यहीं कारण बीजेपी की हार का सबब बना .

10:54 PM. 8 Sept 23 5:24 PM. 8 Sept

तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4 हजार 313 वोटों से जीते, बाकियों को कितने वोट मिले ?

तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर धूपगुड़ी पर कब्जा कर लिया है. तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4 हजार 313 वोटों से जीते. तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय को 96 हजार 961 वोट मिले है. जबकि बीजेपी उम्मीदवार तापसी रॉय को 92 हजार 648 वोट मिले. कांग्रेस समर्थित लेफ्ट उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को 13 हजार 666 वोट मिले.

10:54 PM. 8 Sept 23 5:24 PM. 8 Sept

लोगों को ममता के विकास पर भरोसा :  फिरहाद हकीम

धूपगुड़ी में सत्ताधारी पार्टी की जीत पर मंत्री फिरहाद हकीम ने भी प्रतिक्रिया दी है. इस दिन फिरहाद हकीम ने कहा कि लोगों को ममता बनर्जी के विकास पर भरोसा है. विकास पर अंतिम फैसला होगा, सांप्रदायिकता पर नहीं. भाजपा को लोकसभा चुनाव के दौरान देश से बाहर निकालने का रास्ता तैयार कर रही है जनता.

10:54 PM. 8 Sept 23 5:24 PM. 8 Sept

अभिषेक बनर्जी  ने धूपगुड़ी के लोगों को दिया धन्यवाद

तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल उम्मीदवार की जीत के बाद सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स (पूर्व में ट्विटर)’ पर पोस्ट कर धुपुगुड़ी के लोगों और तृणमूल कार्यकर्ता व समर्थकों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा नफरत और कट्टरता की राजनीति के बजाय विकास की राजनीति अपनाने के लिए धूपगुड़ी के लोगों को धन्यवाद. लोगों से जुड़ने के लिए अथक प्रयास करने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सलाम. हम धूपगुड़ी के विकास को सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

10:54 PM. 8 Sept 23 5:24 PM. 8 Sept

धूपगुड़ी में उत्सव का माहौल

धूपगुड़ी में उत्सव का माहौल है. जैसे ही पार्टी उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय जीते. सत्तारूढ़ तृणमूल के समर्थकों ने धूपगुड़ी में उत्सव का माहौल है. समर्थकों ने मिठाइयां बंटनी शुरू कर दी है. तृणमूल नेता व पूर्व मंत्री गौतम देव ने गाना गाकर जीत का जश्न मनाया.

10:54 PM. 8 Sept 23 5:24 PM. 8 Sept

धूपगुड़ी उपचुनाव में तृणमूल ने जीत का परचम लहराया

धूपगुड़ी उपचुनाव में तृणमूल ने जीत का परचम लहराया है. तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीते. सत्ताधारी दल ने बीजेपी को हरा कर धूपगुड़ी पर कब्ज़ा कर लिया है. काउंटिंग में कड़ी टक्कर के बाद तृणमूल ने धूपगुड़ी सीट बीजेपी से छीन ली है.

मुख्य बातें

WB Dhupguri By-Election Result Updates : जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है. धूपगुड़ी उपचुनाव में तृणमूल ने जीत का परचम लहराया है. तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 4 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है.सत्ताधारी दल ने बीजेपी को हरा कर धूपगुड़ी पर कब्जा कर लिया है. काउंटिंग में कड़ी टक्कर के बाद तृणमूल ने धूपगुड़ी सीट बीजेपी से छीन ली है. धूपगुड़ी उपचुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >