Anushka Sharma को निहारते रह गये Virat Kohli, वायरल हो रही ये तसवीर

Anushka Sharma and Virat Kohli :अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इनदिनों एकदूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम बिता रहे हैं जिसकी कुछ तसवीरें यह स्‍टार जोड़ी अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर रही है. देश में इनदिनों लॉकडाउन है और दोनों घर में बंद है.

अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इनदिनों एकदूसरे के साथ क्‍वालिटी टाइम बिता रहे हैं जिसकी कुछ तसवीरें यह स्‍टार जोड़ी अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर रही है. देश में इनदिनों लॉकडाउन है और दोनों घर में बंद है. अपने फैंस से जुड़ने के लिए इस कपल ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

अब विराट कोहली ने पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा संग एक तसवीर शेयर की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तसवीर में दोनों स्‍टार्स अपने चहेते डॉगी के साथ नजर आ रहे हैं. अनुष्‍का डॉगी को गले लगा रही हैं, वहीं विराट, अनुष्‍का को निहारते नजर रहे हैं.

इस तसवीर को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ‘जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है इसका ज्ञान एक आशीर्वाद से होता है.’ फैंस इस तसवीर को बेहद पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर रियेक्‍ट भी कर रहे हैं. फैंस इस जोड़ी को सबसे बेस्‍ट जोड़ी बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग दोनों को सोशल डिस्‍टेंसिग मेंटेन करने की सलाह दे रहे हैं.

बता दें कि विराट और अनुष्का, अपने व्यस्त शेड्यूल के दौराना एक-दूसरे के साथ बहुत कम समय ही बिता पाते हैं. ऐसे में लॉकडाउन के इनदिनों में दोनों साथ समय बिता रहे हैं. हाल ही में, अभिनेता ने अपने माता-पिता के साथ बोर्ड गेम खेलते हुए उनकी एक तस्वीर साझा की थी.

Also Read: Virat Kohli की हेयर कटिंग कर रहीं हैं पत्‍नी Anushka Sharma, वायरल हो रहा ये VIDEO

अनुष्का शर्मा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टा स्टोरी पर होम मेड गोल गप्पे और बेसन की बर्फी की तस्वीर शेयर की थी. दोनों डिश के लिए अपनी मां को क्रेडिट दिया है. बता दें कि अनुष्‍का अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ की वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही हैं.

पिछले दिनों अनुष्‍का ने ट्विटर पर बताया था कि दंपति महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष और प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम केयर्स) में दान देगा.उन्होंने कहा, “विराट और मैंने पीएम केयर्स और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपना योगदान देने का निर्णय किया है. कई लोगों की परेशानियों को देखकर हमें दुख होता है और हमें उम्मीद है कि हमारा योगदान किसी तरह से हमारे साथी नागरिकों की तकलीफों को कम करने में मदद करेगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >