पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल

मृतक आकाश के परिजन और पार्षद विकास सिंह आकाश का शव लेकर खड़दह थाना पहुंच गये और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ नगरपालिका क्षेत्र के खड़दह पुरानी बाजार इलाके में रविवार दोपहर में तृणमूल के दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान आकाश प्रसाद (25) के तौर पर हुई है. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है. हालात को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर में टीटागढ़ वार्ड नंबर 15 के तृणमूल पार्षद सोनू साव और 25 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद विकास सिंह के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गयी. कुछ देर बाद ही मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में गंभीर चोट लगने के कारण 25 वर्षीय आकाश की मौत गयी. दोनों तरफ के कई लोग घायल हो गये. मृतक आकाश के परिजन और पार्षद विकास सिंह आकाश का शव लेकर खड़दह थाना पहुंच गये और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

पार्षद और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बहस

घटना की खबर मिलते ही बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त आशीष मौर्य, अतिरिक्त पुलिस आय़ुक्त आबूनूर हुसैन, खड़दह थाना के प्रभारी राजकुमार सरकार समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. बताया गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान 15 वार्ड के पार्षद सोनू साव और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई.

Also Read: बंगाल: भांगड़ में धारा 144 लागू , विधायक नौशाद सिद्दीकी के इलाके में प्रवेश पर लगी रोक, हिंसा की CID जांच शुरू

नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव ने स्थिति को संभाला

उसी दौरान टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला. इस मामले में स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि आकाश की पहले से तबीयत खबरा चल रही थी. हो सकता है कि इस कारण भी उसकी मौत हुई हो. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: बंगाल में हिंसा फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई, भांगड़ में बोले राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >