Vinayaka Chaturthi 2023: आज रखा जा रहा है फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Vinayaka Chaturthi 2023: फाल्गुन मास की विनायक चतुर्थी का व्रत को लेकर ये मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान गणेश की उपासना करने से साधक को धन, ऐश्वर्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vinayaka Chaturthi 2023:  हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी व्रत होता है. इस बार ये व्रत 23 फरवरी 2023, यानी आज गुरुवार के दिन पड़ रहा है.  मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान गणेश की उपासना करने से साधक को धन, ऐश्वर्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

विनायक चतुर्थी 2023 व्रत तिथि

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 23 फरवरी 2023, रात्रि 01 बजकर 54 मिनट से
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 24 फरवरी 2023, मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट पर
विनायक चतुर्थी व्रत तिथि- 23 फरवरी 2023, दिन गुरुवार

विनायक चतुर्थी 2023 पूजा विधि (Vinayaka Chaturthi 2023 Puja Vidhi)

शास्त्रों में बताया कि विनायक चतुर्थी के दिन व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए. स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें. इसके बाद विनायक चतुर्थी व्रत का संकल्प लें और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें. पूजा में गणपति जी को गंध, पुष्प, धूप, दीप इत्यादि अर्पित करें और भोग में नारियल से बनी मिठाई या मोदक चढ़ाएं. इसके बाद गणपति जी के प्रिय स्तोत्र का पाठ करें और अंत में आरती के बाद अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगे.

विनायक चतुर्थी का महत्व  

हिंदू धर्म में श्री गणेश को प्रथम पूज्यनीय माना गया है. श्री गणेश की पूजा के बिना कोई भी शुभ काम शुरू नहीं किया जाता है. विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >