हजारीबाग के कोरोना मरीज का गांव सील, 15912 लोग भेजे गये होम क्वारेंटाइन में

रांची : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद जिला प्रशासन और मेडिकल की टीम जांच में जुट गयी है. संक्रमित व्यक्ति के गांव करगालो को सील कर दिया गया है. साथ ही गांव के सभी लोगों को होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है. दमकल की गाड़ी भेज […]

रांची : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद जिला प्रशासन और मेडिकल की टीम जांच में जुट गयी है. संक्रमित व्यक्ति के गांव करगालो को सील कर दिया गया है. साथ ही गांव के सभी लोगों को होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है. दमकल की गाड़ी भेज कर पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है. विष्णुगढ़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 2200 लोगों का स्क्रीनिंग हो चुकी है, जिनमें आठ लोग संदिग्ध पाये गये हैं. इन सभी को हजारीबाग में बने आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है. कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का इलाज हजारीबाग में ही किया जायेगा. पूरे हजारीबाग जिले में 17,652 लोगों की कोरोना वायरस की जांच के लिए स्क्रीनिंग हुई है. इनमें से 15912 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है.

क्वारेंटाइन सेंटर से 42 लोगों को स्थिति गंभीर होने पर आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है. हजारीबाग के संक्रमित व्यक्ति के साथ ही यहां पहुंचे ललपनिया के 42 वर्षीय दूसरे व्यक्ति को भी चिह्नित कर लिया गया है. वह हजारीबाग के संक्रमित व्यक्ति का रिश्तेदार है और उसके साथ ही आसनसोल में काम करता था. गोमिया प्रखंड के ललपनिया से सटे सड़क टोला गांव का रहनेवाला यह व्यक्ति अपने घर पहुंचने के बाद यह तीन दिन लगातार घूम-घूम कर सब्जी बेचता रहा. प्रशासन के निर्देश पर पुलिस इस व्यक्ति के घर पहुंची और उसे उसके घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया. घर में रहनेवाले तीन लोगों को गोमिया में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >