Vikram Vedha BO Collection Day 2: ऋतिक-सैफ की फिल्म का फीका पड़ा जादू, दूसरे दिन किया इतना बिजनेस

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का दूसरे दिन जादू नहीं चला. पहले दिन मूवी ने करीब 10.58 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन कलेक्शन का सिर्फ थोड़ा सा इजाफा हुआ है. इसमें राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम रोल में है.

Vikram Vedha BO Collection Day 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) को रिव्यू अच्छे मिले है, लेकिन इसकी ओपनिंग शानदार नहीं रही. फिल्म रिलीज से पहले ऐसा लग रहा था कि सिनेमाघरों में ये छा जाएगी. मगर ऐसा नहीं हुआ. दूसरे दिन फिल्म ने कोई खास कमाई नहीं की. हालांकि उम्मीद है कि इसका कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ सकता है.

विक्रम वेधा का कलेक्शन

एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा साउथ की फिल्म का रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति थे. इसे पुष्कर-गायत्री ने डायरेक्ट किया है. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मूवी का दूसरे दिन जादू नहीं चला. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 12.50-14 करोड़ का कलेक्शन किया है. पहले दिन मूवी ने करीब 10.58 करोड़ की कमाई की थी.

आने वाले दिनों में बढ़ेगा कलेक्शन?

Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम वेधा ने शनिवार को 25% ग्रोथ दिखाई. रिपोर्ट की मानें तो, मुंबई और दिल्ली/ यूपी के बड़े सर्किट में अच्छी छलांग लगी है जो फिल्म के लिए एक प्लस है लेकिन सबसे अच्छा सर्किट दक्षिण और पश्चिम बंगाल में बना हुआ है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फिल्म कमाल दिखा सकती है.

Also Read: Vikram Vedha BO Collection Day 1: ऋतिक रोशन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? इतनी हुई कमाई
राधिका आप्टे भी है मूवी में

विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे, शारिब हाशमी, रोहित सराफ, योगिता बिहानी और सत्यदीप मिश्रा भी अहम रोल में है. फिल्म को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सेट किया गया है. इसमें ऋतिक एक गैंगस्टर बने है और सैफ एक पुलिसवाला.

ऋतिक-सैफ की आने वाली फिल्में

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में नजर आएंगे. दोनों पहली बार साथ में काम करते दिखेंगे. सिद्धार्थ आनंद प्रोजेक्ट भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है. वहीं, सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. इसमें सैफ रावण की भूमिका में दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >