थलापति विजय ने की राजनीति में एंट्री, कहा- लोगों की सेवा ही लक्ष्य, जानिए क्या है पार्टी का नाम

तमिल अभिनेता विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है. जी हां उन्होंने राजनीतिक दल ‘‘तमिझागा वेत्री कषगम’’ (टीवीके) का गठन किया है और 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

तमिल फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से मशहूर अभिनेता विजय ने शुक्रवार को राजनीति में कदम रखने की घोषणा की. उन्होंने राजनीतिक दल ‘‘तमिझागा वेत्री कषगम’’ (टीवीके) का गठन किया है और 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. विजय ने एक बयान में कहा कि राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि ‘पवित्र जनसेवा’ है. आपको बता दें कि तमिझागा वेत्री कषगम का शाब्दिक अर्थ ‘‘तमिलनाडु विजय पार्टी’’ है.

विजय ने राजनीति में रखा कदम

उनके सहयोगियों की ओर से नई दिल्ली में चुनाव आयोग मुख्यालय में पंजीकरण के लिए आवेदन करने के तुरंत बाद अभिनेता ने बयान में कहा, “मैं इसे (राजनीति) तमिलनाडु के लोगों के प्रति कृतज्ञता का ऋण मानता हूं.” एक्टर ने कहा, “मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि पार्टी की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति ने 2024 के आम चुनाव में न तो चुनाव लड़ने और न ही किसी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है.” उन्होंने कहा, नए संगठन का उद्देश्य तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है, ताकि लोगों को वह राजनीतिक बदलाव मिल सके जिसकी उन्हें इच्छा है.

लोगों की सेवा करना चाहते हैं विजय

विजय ने आगे कहा, राजनीति सिर्फ एक अन्य पेशा या शौक नहीं है, बल्कि एक पवित्र सेवा है. फैन क्लब के साथ मिलकर अपनी लंबी सामाजिक सेवा को याद करते हुए, विजय ने कहा कि एक स्वैच्छिक संगठन की ओर से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सुधार लाना संभव नहीं था और इसके लिए एक राजनीतिक शक्ति की आवश्यकता थी. एक्टर ने कहा, “आप सभी वर्तमान राजनीतिक माहौल से अवगत हैं. ये हमारी एकता और प्रगति में बाधाएं हैं – एक ओर प्रशासनिक कदाचार और भ्रष्ट राजनीति और दूसरी ओर एक विभाजनकारी राजनीतिक संस्कृति जिसका उद्देश्य लोगों को जाति और धर्म के आधार पर विभाजित करना है.”

Also Read: VIDEO: थलापति विजय की Leo इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज! जानें डिटेल्स

तमिलनाडु को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाना चाहते हैं विजय

विजय ने कहा, यह एक सच्चाई है कि तमिलनाडु में हर कोई एक ऐसे राजनीतिक बदलाव की चाहत रखता है, जो एक निस्वार्थ, पारदर्शी, जाति और धर्म-मुक्त, दूरदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन प्रदान करेगा. ऐसी राजनीति इस भूमि, संविधान के समतावादी सिद्धांत और राज्य के अधिकारों पर आधारित होनी चाहिए. विजय ने कहा कि इस तरह का मौलिक राजनीतिक परिवर्तन केवल उसी प्राधिकारी द्वारा संभव किया जा सकता है, जिसे लोगों का प्यार और समर्थन प्राप्त हो.

तमिलनाडु के लोगों के लिए तन-मन-धन समर्पित करना चाहते हैं विजय

उन्होंने कहा कि उनका लंबे समय से इरादा और इच्छा थी कि वे तमिलनाडु के लोगों का यथासंभव समर्थन करें, जिन्होंने उन्हें उनके माता-पिता के बाद प्रसिद्धि और नाम दिया. पार्टी की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति ने 25 जनवरी को अध्यक्ष के चुनाव को मंजूरी दे दी थी. विजय ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पार्टी को मान्यता देने के तुरंत बाद और आम चुनाव खत्म होने के बाद, सार्वजनिक बैठकों के साथ पार्टी के सिद्धांतों, ध्वज और कार्य योजनाओं को प्रस्तुत करके राजनीतिक यात्रा शुरू की जाएगी.

Also Read: 12th Fail: विजय वर्मा ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- विक्रांत मैसी की मूवी देखकर एकदम से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >