महिला के स्वास्थ्य पर बोली विद्या बालन, कहा- उनकी बेहतर सेहत की जिम्मेदारी केवल उनकी नहीं, परिवारों की भी है

विद्या बालन ने कहा कि महिला के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी केवल उनकी ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की है. उन्होंने कहा, ”हम महिलाओं की सेहत के बारे में बात करते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी केवल उसकी अकेले की नहीं है. परिवारों को अपने घरों की महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश करना चाहिए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस की हर एक अदा के फैंस दीवाने है. उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब अदाकारा ने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की अपील की. साथ ही कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसकी जिम्मेदारी केवल उन पर ही नहीं डाली जानी चाहिए बल्कि उनके परिवारों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए.

विद्या बालन ने महिलाओं पर कही ये बात

विद्या बालन ने ये बातें कोलकाता ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी के 65वें सत्र में कही. उन्होंने कहा, ”महिला को पहचान देने में उसके शरीर का अहम योगदान होता है, लेकिन तब भी हम उस शरीर का धयान नहीं रखते. हम उनकी इच्छाएं और जरूरतों को नहीं समझते. हम उसका पूरा ध्यान नहीं रखते. प्रत्येक महिला को अपना ध्यान रखना चाहिए.”

महिला के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सबकी

अभिनेत्री ने कहा कि महिला के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी केवल उनकी ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की है. उन्होंने कहा, ”हम महिलाओं की सेहत के बारे में बात करते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी केवल उसकी अकेले की नहीं है. परिवारों को अपने घरों की महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश करना चाहिए. अगर हम प्रगतिशील और सफल राष्ट्र बनना चाहते हैं तो हमें महिलाओं के स्वास्थ्य पर निवेश करना होगा.”

जागरुकता से समाज में काफी बदलाव

उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरुकता से समाज में काफी बदलाव आ रहा है, लेकिन अभी भी, काफी कुछ किया जाना बाकी है. विद्या बालन के मुताबिक, महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को लेकर झिझकती हैं और अगर उनके परिवार के लोग उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर जाएं तो वे भी उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को समझ सकते हैं.

Also Read: Bhuvan Bam: कभी घंटों लाइन में खड़े रहने पर भी नहीं मिलती थी नौकरी, जानें भुवन बम का स्टारडम से पहले का संघर्ष
इन फिल्मों में दिखेंगी विद्या बालन

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार ओटीटी फिल्म ‘शेरनी’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वह फिल्म निर्माता सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जलसा’ में भी देखी गई थी. इस फिल्म में अभिनेत्री शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में थी, जबकि अभिनेता इकबाल खान, मानव कौल और रोहिणी हट्टंगडी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >