VIDEO : झारखंड के विभिन्न जिलों में ऐसे मनी जन्माष्टमी

मकतपुर स्थित शांति भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इस दौरान यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. इस मौके पर अपने प्रवचन के दौरान उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं के बारे में बताया.

आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन है. इस मौके पर पूरे भारत में जन्माष्टमी पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है. इसके साथ ही, झारखंड के विभिन्न जिलों में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. झारखंड के गिरिडीह जिले के मकतपुर स्थित शांति भवन में साक्षी महाराज ने प्रवचन किया. वहीं, भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की गई. मकतपुर स्थित शांति भवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. इस दौरान यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. इस मौके पर अपने प्रवचन के दौरान उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं के बारे में बताया.

इसके अलावा, जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भूईफोर के तपोवन कालोनी श्री विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन समाज सेवी सोनी कुमारी द्वारा किया गया. इस में मुख्य रूप से धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. साथ ही, धनबाद भाजपा की लोकप्रिय नेत्री रागनी सिंह द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर समानित किया गया.

धनबाद के बलियापुर रोड स्थित 15 एकड़ में दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें शहर के कई गोविंदा की टोलियों ने हिस्सा लिया. मटकी फोड़ने वाले गोविंदा को 15000 रुपये पुरस्कार के तौर पर प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >