Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी भी पैसों या फिर सुख-समृद्धि की कमी न हो तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए.

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर हमें एक सुखद और खुशहाल जिंदगी की तलाश है तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए. कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिस वजह से हमें जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होने वाली है जो चाहते हैं कि आने वाले समय में उनके जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या न आये और साथ ही उनका घर और परिवार हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि और पैसों से भरी हुई रहे. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ नियमों के बारे में बताने वाले हैं जिनका पालन कर आप सभी चीजें हासिल कर सकते हैं.

पूजा-स्थल का रखे ख्याल

अगर आप वास्तु दोषों से बचे हुए रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको किचन और पूजा घर को आमने सामने नहीं बनवाना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको पूजा स्थल या फिर पूजा घर में कभी भी परिवार के किसी सदस्य की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. आपको अपने पूजा घर के अंदर जूते और चप्पलों को लेकर भी नहीं जाना चाहिए.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पैसों और खुशियों से भरा रहेगा जीवन, घर पर इन दिशाओं में खिड़की का होना माना जाता है शुभ

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर रखी ये चीजें छीन लेती हैं आपकी खुशियां, जीवन पर पड़ता है काफी बुरा असर

मुख्य द्वार का रखें ख्याल

सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने घर के मुख्य द्वार का ख्याल रखें. घर के मुख्य द्वार के दक्षिण पूर्व दिशा में कभी भी जूतों को रखने के लिए शू रैक न बनवाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर वास्तु दोष लग सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या फिर चित्र रखना चाहिए। इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है.

किचन और बाथरूम की सफाई

वास्तु शास्त्र में घर के किचन और बाथरूम को गंदा रखना काफी अशुभ माना गया है. जब आप अपने किचन और बाथरूम को गंदा रखते हैं तो आप पर राहु और शनि का काफी बुरा प्रकोप पड़ता है. कई बार इनके गंदा होने की वजह से सफलता में भी रुकावट लग सकती है. आपको किचन में इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि किचन में रखा जाने वाला सिंक और चूल्हा आमने सामने न हों.

शाम के बाद न लगाएं झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी शाम के बाद अपने घर पर झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो जाती है और आपके घर से दूर चली जाती है. कई बार आपके ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. शाम को झाड़ू लगाने की वजह से आपको निगेटिव एनर्जी और स्ट्रेस से भी गुजरना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान ले ये नियम, नहीं लगेगा कोई दोष

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >