Vastu Tips: नींबू का पौधा घर के बाहर लगाने से पहले हो जाइए सावधान, जानिए इसके शुभ और अशुभ संकेत

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार बताए गए हर नियमों का हमें ध्यान रखना चाहिए. उसी की हिसाब से हमें अपने घर पर पेड़-पौधे को भी लगाना चाहिए. ऐसा करने से हमारा जीवन सुख और समृद्ध रहता हैं.

Vastu Tips: घर को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए हम कई प्रकार के पेड़-पौधे लगाते हैं. ये पौधे हमारे घर को और भी खूबसूरत बनाते है. साथ ही ये हमारे किस्मत बढ़ाने और धन-समृद्धि के लिए काफी अहम माने जाते हैं. कहा जाता है जब हम कोई भी पौधे को वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाते हैं तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होता हैं. ऐसा करने से हमारे घर और जीवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. ऐसे में कई लोग अपने घरों के बाहर नींबू का पेड़ लगाना भी पसंद करते है. लेकिन क्या आप जानते है वास्तु शास्त्र के अनुसार नींबू का पेड़,घर के बाहर लगाना शुभ है या अशुभ संकेत? तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की नींबू के पौधे घर के बाहर लगाना शुभ है या असुभ? 

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आपको किस दिन खरीदना चाहिए नमक? वास्तु शास्त्र में है जवाब

नींबू के पौधे को लगाना शुभ हैं या असुभ? 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नींबू का पेड़ घर के बाहर या अंदर नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार माने तो, नींबू के पेड़ में कांटे लगे होते है. इसमें लगे काटें हमारे घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता हैं. साथ ही इसे लगाने से हमारे परिवार के सुख-समृद्धि पर भी असर पड़ता है और अपनों के बीच कड़वाहट पैदा करता हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार नींबू का पेड़ घर के सामने लगाने से हम अपने काम को परेशान होकर या मन ना लगाकर करते हैं. इसलिए अगर आप अपने घर पर नींबू का पेड़ लगा रहे है तो ध्यान रखें, की वह घर के अंदर या बाहर बिल्कुल ना हो. 

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

किस दिशा में लगाना चाहिए यह पौधा?

नींबू के पेड़ को आप अपने घर पर लगाना चाहते है तो ध्यान रहें, की यह आपके घर के बाई या दाहिनी तरफ रहें. वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर के अंदर या बाहर गेट पर तुलसी, नारियल,और अशोक का पेड़ लगा सकते हैं. ये सब पेड़ आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा लाती है साथ ही यह धार्मिक रूप से भी काफी शुभ मानी जाती हैं. 

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >