Varshik Rashifal 2021, Transit Dates: देखें मेष से मीन तक का Yearly Horoscope, जानें राहु, केतु से शनि तक कब बदलेंगे चाल, किसे होगा फायदा किसे नुकसान

Varshik Rashifal (Yearly Horoscope) 2021, Transit Dates : नये साल (New Year 2021) की शुरुआत होने वाली है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन के लिए यह साल कई मायनों में खुशियों वाला होगा. कहीं दुख भी ला रहा है. 2021 में शनि और राहु-केतु अपनी राशि नहीं बदल रहे है. शनि देव स्वराशि मकर में ही रहेंगे तो राहु भी वृषभ में. जबकि, केतु वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे. ऐसे में शनि की टेढ़ी नजर कई राशियों पर बनी रह सकती है. आइये जानते हैं नये साल में कब कौन सा ग्रह अपनी चाल बदलेगा, किसके लिए यह वर्ष भारी पड़ने वाला है तो किसका भाग्य चमकाएंगे शनि, बुध, बृहस्पति समेत अन्य ग्रह…

Live Updates
10:21 PM. 29 Dec 20 4:51 PM. 29 Dec

वार्षिक मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए साल 2021 बहुत ही अच्छा रहेगा. वर्ष कुंडली के अनुसार, मेष राशि की कुंडली में नये वर्ष में लग्न के स्वामी मंगल स्वराशि में हैं. धन भाव में राहु, चतुर्थ भाव में स्वराशि में चंद्रमा, अष्टम स्थान में शुक्र एवं केतु, भाग्य भाव में सूर्य व बुध, कर्म स्थान में गुरु व शनि विराजमान रहेंगे, जो भाग्य वृद्धि के संकेत को दे रहे हैं. इस वर्ष मुख्य रूप से आपके करियर और बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी, ये साल मुख्य रूप से आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि इस साल आपको अपने करियर में कर्मफल दाता शनि देव की अपार कृपा प्राप्त होगी.

10:21 PM. 29 Dec 20 4:51 PM. 29 Dec

वर्ष 2021 में काम-काज को लेकर ज्यादा भागदौड़ बना रहेगा. मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाकर रखने में बुद्धिमानी है. किसी तरह के विवाद या झमेले में न पड़ें. गुरु मकर राशि में 6 अप्रैल को कुंभ में प्रवेश करेंगे, जिस कारण वाद-विवाद से बचना श्रेयस्कर होगा. रुके हुए या बिगड़े हुए कार्य को पूरा करने में मित्रों की सहायता से लाभ मिलेगा. संतान की शिक्षा या स्वास्थ्य के ऊपर आपको खर्च करना पड़ेगा. संतान के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे. इस वर्ष धन प्राप्त करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. व्यवसाय में लाभ और उन्नति होगी.

10:21 PM. 29 Dec 20 4:51 PM. 29 Dec

वार्षिक वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वाले जातक के लिए यह साल 2021 बेहतर रहने वाला है. वर्ष कुंडली में वर्षारंभ में लग्नेश शुक्र सप्तम भाव में केतु के साथ केंद्र में विराजमान रहेंगे. वर्ष कुंडली के अनुसार वृषभ राशि की कुंडली में नये वर्ष में मेष राशि में मंगल व्यय भाव में राहु, तृतीय स्थान में चंद्रमा, अष्टम स्थान में सूर्य बुध, भाग्य स्थान में गुरु-शनि की युति भाग्य वृद्धि के संकेत दे रहे हैं. वृष राशि के जातकों का आर्थिक जीवन बेहतर रहने वाला है. साल के पहले तीन-चार महीने में अकस्मात धन लाभ हो सकता है. आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है.

10:21 PM. 29 Dec 20 4:51 PM. 29 Dec

अगस्त से दिसंबर माह तक लेन-देन के मामले में पूरी तरह से सावधानी बरतें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में अकारण वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें. आपके कर्म भाव का स्वामी शनि भाग्य स्थान में होकर लाभ भाव को देख रहा है. आपके कार्यो में लाभ होगा. यदि कहीं निवेश करना चाह रहे हैं, तो पूरी छान-बीन कर लें, तब निवेश करें. वृष राशि वाले विद्याथिर्यों को यह वर्ष बेहतर परिणाम देनेवाला है. पढ़ाई के अतिरिक्त यदि बौद्धिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ रही है, तो यह समझ लीजिए कि मेहनत का फल मिलने वाला है. यदि आप कोई अनैतिक कार्य में लगे हैं, तो सतर्क हो जाएं, अन्यथा पढ़ाई में व्यवधान के साथ-साथ जेल जाने की भी नौबत आ सकती है.

10:21 PM. 29 Dec 20 4:51 PM. 29 Dec

वार्षिक मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वाले जातक के लिए साल 2021 थोड़ा कष्टदायक रहेगा. वर्षारंभ में लग्नेश बुध सप्तम भाव में सूर्य के साथ केंद्र में विराजमान रहेंगे. वर्ष कुंडली के अनुसार, मिथुन राशि की कुंडली में नये वर्ष में मेष राशि में मंगल लाभ भाव में, राहु व्यय स्थान में चंद्रमा द्वितीय स्थान में, अष्टम स्थान में गुरु एवं शनि भाग्य वृद्धि के संकेत को दे रहे हैं. पारिवारिक जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव आपको स्थिरता प्रदान करने में सहायक होंगे. वर्ष के प्रथम तिमाही में परिवार के मध्य छोटी-छोटी बातों को लेकर अकारण वाद-विवाद, क्लेश का योग बन रहा है.

10:21 PM. 29 Dec 20 4:51 PM. 29 Dec

अप्रैल के बाद लग्न में राहु तथा सप्तम भाव में केतु के गोचर होने से खुद के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. मिथुन राशिफल 2021 के अनुसार, इस वर्ष कर्मेश गुरु की दृष्टि धन और व्यय स्थान पर है, अतः धन हानि होने पर धैर्य बनाये रखें. आगे आपको धन इकट्ठा करने का भी मौका मिलेगा, परंतु अपव्यय भी होगा. साल के पहले तीन-चार महीनों में आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. कड़ी मेहनत ही सफलता के उच्च शिखर पर लेकर जायेगा. इस वर्ष आप नौकरी बदल भी सकते हैं. वर्ष का अंतिम चार महीना करियर के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण होगा. शिक्षा में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा.

मुख्य बातें

Varshik Rashifal (Yearly Horoscope) 2021, Transit Dates : नये साल (New Year 2021) की शुरुआत होने वाली है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन के लिए यह साल कई मायनों में खुशियों वाला होगा. कहीं दुख भी ला रहा है. 2021 में शनि और राहु-केतु अपनी राशि नहीं बदल रहे है. शनि देव स्वराशि मकर में ही रहेंगे तो राहु भी वृषभ में. जबकि, केतु वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे. ऐसे में शनि की टेढ़ी नजर कई राशियों पर बनी रह सकती है. आइये जानते हैं नये साल में कब कौन सा ग्रह अपनी चाल बदलेगा, किसके लिए यह वर्ष भारी पड़ने वाला है तो किसका भाग्य चमकाएंगे शनि, बुध, बृहस्पति समेत अन्य ग्रह…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >