Varanasi News: मऊ से गंगा नहाने वाराणसी आये किशोर की डूबने से मौत, परिजनों ने कहा- घर का इकलौता चिराग बुझ गया

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नहाने आये एक किशोर की डूबने से मौत हो गई. वह अपने घर का इकलौता चिराग था. परिजनों ने बहुत शोर मचाया, लेकिन कोई भी मदद करने नहीं पहुंचा.

Varanasi News: दोस्तों के संग गंगा स्नान करने तुलसी घाट पहुंचे किशोर की डूबने से मौत हो गयी. मृतक आयुष मऊ जिले के टीनहारी गांव का रहने वाला था. आयुष के पिता पूजा पाठ का काम करते है. घर के इकलौते लड़के की मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस की सूचना के आधार पर परिजन मऊ से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, मऊ के रहने वाले आयुष अपने दोस्तों के साथ तुलसी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा था. वो सभी दोस्तों से पहले स्नान करने पानी मे उतरा था, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं निकला तो सभी शोर मचाने लगे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी में किन्नरों ने बच्चे के जन्म की खुशी में वसूले 25 हजार, पीड़ित ने पुलिस से मांगा इंसाफ

घटना के संबंध में आयुष के मौसेरे भाई सुधांशु ने बताया कि घूमते हुए सभी लोग तुलसी घाट पहुंचे थे. सभी ने घाट किनारे सीढ़ियों पर अपने कपड़े रखे और गंगा स्नान करने उतरे. नहाने के दौरान ही आयुष न जाने कहां चला गया और उसका पता नहीं लगा.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी दूरदर्शन केंद्र से रिले प्रसारण 31 अक्टूबर से होगा बंद, प्रसार भारती ने बतायी यह वजह

सुधांशु ने बताया कि हम लोग काफी देर तक शोर मचाते रहे, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया. पुलिस आई तो गोताखोरों की मदद से तुलसी घाट के समीप से ही आयुष का शव बरामद हुआ.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >