Varanasi News: वाराणसी में अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो क्विंटल पटाखा बरामद

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने मंगलवार को अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इसके पास से दो क्विंटल पटाखा भी बरामद किया गया है,

Varanasi News: दीपावली नजदीक आते ही वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध पटाखों के विरुद्ध अभियान चालू कर दिया है. चौक पुलिस ने हड़हा सराय में छापेमारी करते हुए दो क्विंटल पटाखा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने पटाखा कारोबारी मोहम्मद मुन्नू को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दालमंडी इलाके में खुलेआम अवैध पटाखे का कारोबार चल रहा है. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दालमंडी में छापेमारी कर सामानों की तलाशी की. इसी दौरान एक दुकान पर रखे आठ गत्ते की जब तलाशी ली गयी तो उसमें पटाखा भरा हुआ मिला.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी में किन्नरों ने बच्चे के जन्म की खुशी में वसूले 25 हजार, पीड़ित ने पुलिस से मांगा इंसाफ

पुलिस ने पटाखे को जब्त करते हुए भीख शाह गली निवासी आरोपी मोहम्मद मुन्नू को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल चौक पुलिस अवैध पटाखे को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी करवाई कर रही है.

Also Read: Varanasi News: वाराणसी दूरदर्शन केंद्र से रिले प्रसारण 31 अक्टूबर से होगा बंद, प्रसार भारती ने बतायी यह वजह

रिपोर्ट- विपिन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >