उत्तराखंड में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार देगी ज्यादा रकम, विधायक निधि में भी बंपर इजाफा

Uttarakhand News: त्तराखंड के बजट के पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट बैठक में विधायकों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए विधायक कोष को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड की कैबिनेट ने आज यानी सोमवार को कई बड़े फैसले लिए. कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया कि प्रदेश में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये की जगह अब 50 लाख रुपये दिए जाएंगे. यानी एक साल में मिलने वाली यह राशि अब डबल हो गई है. यहीं नहीं कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया है कि महिला मंगल दल को मिलने वाली राशि को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया जाएगा.

कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला: गौरतलब है कि उत्तराखंड के बजट के पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट बैठक में विधायकों को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए विधायक कोष को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दिया है. इससे पहले प्रदेश के विधायकों को बतौर विधायक निधि 3.75 करोड़ रुपये दी जाती थी. राशि में इजाफा होने से उम्मीद की जा रही है कि विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा विकास कार्य कर पाएंगे. बता दें कि काफी समय से प्रदेश के एमएलए विधायक निधि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

उत्तराखंड में बजट सत्र शुरू: बता दें, उत्तराखंड में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के अभिभाषण के साथ शुरू की गई. इसके साथ ही विपक्ष का भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. प्रदेश में परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >