Hathras: दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश, दो दिन पहले नग्न अवस्था में बेहोश मिली थी छत पर

Hathras News: बता दें कि किशोरी 12 मई को अपने घर की छत पर नग्न अवस्था में बेहोश मिली थी. किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट अधिनियम, दुष्कर्म धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया था.

Hathras News: अलीगढ़ के पड़ोसी जनपद हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र में किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. किशोरी गुरूवार को छत पर नग्न अवस्था में बेहोश मिली थी.

छत पर नग्न अवस्था में मिली थी किशोरी… हाथरस के सहपऊ कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी 12 मई को अपने घर की छत पर नग्न अवस्था में बेहोश मिली थी. किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट अधिनियम, दुष्कर्म धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया था.

Also Read: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: इतिहास में पहली बार महिलाओं ने मस्जिद में किया प्रवेश, पहले दिन का सर्वे पूरा

फंदा लगाकर किया खुदकुशी का प्रयास… घटना के बाद किशोरी का इलाज सादाबाद की सीएचसी पर चल रहा था. आज 14 मई को किशोरी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिवार वालों ने किशोरी को आत्महत्या करने से बचा लिया. बताया जा रहा है कि किशोरी घटना से परेशान थी और उसने एक सुसाइड नोट लिख कर आरोपित को सख्त सजा देने की बात कही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >