VIDEO: उर्वशी रौतेला ने शकीरा के गाने पर किया बेली डांस, वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

Urvashi Rautela- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. उर्वशी आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया हा, जिसमें वो इंटरनेशनल डांसर शकीरा के एक फेमस गाने पर डांस कर रही है. उर्वशी का यह डांस वीडियो उनके फैंस को दीवाना बना रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उर्वशी आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इंटरनेशनल डांसर शकीरा के एक फेमस गाने पर डांस कर रही है. उर्वशी का यह डांस वीडियो उनके फैंस को दीवाना बना रहा है.

Also Read: उर्वशी रौतेला ने फ्लेमिंगो डांस से मचाया धमाल, इस वायरल हो रहे वीडियो को आपने देखा क्या?

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो शकीरा के गाने ‘हिप्स डॉन्ट लाई पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं. इस डांस वीडियो में उर्वशी एक सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, शिमरी लुक वाले इस ड्रेस में वो कमाल लग रही है. वहीं, इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यूजर्स कॉमेंट में उर्वशी के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CAXNf7Ng9Ad/

इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फ्लेमिंगो डांस फॉर्म किया था. फैंस को उनका ये नया अंदाज भी खूब पसंद आया था. वहीं, उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था.

https://www.instagram.com/tv/CAHqTSBAXMf/?

इससे पहले उर्वशी रौतेला ने एक वर्कआउट चैलेंज पेश किया था. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर किया था, जिसमें इस चैलेंज की बात कही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘एकाग्रता! प्रेरणा! समर्पण! चलो यह कोई बहाना नहीं है, क्वारंटाइन के दौरान #बॉडीबाइउर्वशी चुनौती! मुझे आशा है कि इस समय हर कोई स्वस्थ और मजबूत है, सुरक्षित रहें.’

https://www.instagram.com/p/CAFLoAFgSNo/

वहीं, उर्वशी ने एक और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘लवर गर्ल.’ उर्वशी इस वीडियो में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थी. उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है और वो बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CAC1mwTg3au/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >