आग की लपटों में धधक रहा यूपी का मैनचेस्टर, दमकल की टीम 40 घंटों से जुटी काबू पाने में, देखें लाइव तस्वीरें

गुरुवार की देर रात को शहर का बासमण्डी इलाका आग की लपटों से धधक उठा. यहां पर स्थित ए आर टावर से भड़की चिंगारी कुछ ही घंटे शोला बन गई.

kanpur fire news : यूपी का मैनचेस्टर कहे जाने वाला कानपुर का कपड़ा बाजार 40 घंटों से आग की लपटों में धधक रहा है. यहां के व्यापारी बर्बाद हो गए हैं. आग लगने से करीब 24 अरब से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया गया है.

पहले बासमण्डी इलाका आग की लपटों से धधक उठा

बता दें कि गुरुवार की देर रात को शहर का बासमण्डी इलाका आग की लपटों से धधक उठा. यहां पर स्थित ए आर टावर से भड़की चिंगारी कुछ ही घंटे शोला बन गई. थाना अनवरगंज व आप-पास इलाके की पुलिस के साथ दमकल गाड़ियां जब तक मोर्चा संभाल पाती तब तक चिंगारी से शोला बन चुकी थी.

स्थिति बेकाबू होती देख सेना से मांगी मदद

आग ने आसपास के टावर समेत हमराज कांप्लेक्स को भी अपनी लपेटे में ले लिया. स्थिति बेकाबू होती देख सेना से मदद मांगी गई. बीती देर शाम तक बिल्डिंग के आगे वाले हिस्सो में काबू पा लिया गया. लेकिन रह-रहकर धधकती आग ने धीरे धीरे पीछे वाले हिस्सों को भी लपेटे में ले लिया.

होलसेल कपड़े के बाजार भी पहुंचा आग

नतीजतन 40 घंटे से ज्यादा समय बीत गया और अभी तक यूपी की सबसे बड़ी होलसेल कपड़े का बाजार धधक रहा है. फ़ोटो के माध्यम से देखिए कानपुर के कपड़ा बाजार का हाल….

घरों से लोगो को कराया गया खाली

बासमण्डी में आग के बढ़ते रूप को देखते हुए पुलिस के जवान व एनडीआरएफ की टीम ने लोगों को घरों से निकलवाया व उनके घरों से पशु पंक्षियों को भी सुरक्षित स्थान में ले जाया गया….

आवासीय घरों पर पहुंची आग

कानपुर में 40 घण्टे से धधक रही अब आवासीय घरों में भी पहुचने लगी है.फायर ब्रिगेड के जवानों की टीम लगातार आग को काबू पाने में जुटी हुई है लेकिन आग का विकराल रूप लगातार बढ़ता जा रहा है.

प्रयागराज से आई हाइड्रोलिक दमकल

आग को काबू पाने के लिए यूपी अग्निशमन विभाग ने प्रदेश भर के कई जिलों से दमकल की मदद ली है.लखनऊ के बाद अब प्रयागराज से भी हाइड्रोलिक दमकल की गाड़ियों को मंगवाया गया है.हाइड्रोलिक गाड़ियों की मदद से आग के बढ़ते फैलाव को भी रोका जा रहा है.

मार्केट को खाली करते दुकानदार

हमराज कॉम्प्लेक्स में आग के बाद दुकानदार अन्य मार्केट में बनी दुकानों को लोग खाली करने में जुटे हुए.दुकानदार मार्केट बसे अपने माल को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं.

Also Read: Kanpur Fire: 36 घंटे से जल रहा कानपुर का कपड़ा बाजार, आसपास के घरों को कराया गया खाली, अब तक 25 अरब का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >