यूपी लखीमपुर खीरीः लिव इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने ही की थी प्रेमी की हत्या, फरार युवती को पुलिस ने दबोचा

यूपी के लखीमपुर खीरी में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपी युवती ने हत्या करने की वजह का खुलासा भ किया है.

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने अपने ही प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है. आरोपी युवती ने हत्या करने की वजह का खुलासा भी किया है.

लखीमपुर खीरी में युवक की मिली लाश

दरअसल लखीमपुर खीरी के चमरुआ गांव में गुरुवार को एक युवक की लाश मिली थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने ही अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था. आरोपी गर्लफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

सूत्रों ने बताया गांव कोरैय्या चमरू का रहने वाला 24 साल का अमित कुमार अंबाला में प्राइवेट नौकरी करता था. गुरुवार को वह प्रेमिका रिंकी के साथ अंबाला से लखीमपुर खीरी आया था. मृतक के पिता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि घर आने के कुछ ही घंटे बाद रिंकी ने उनके बेटे अमित की हत्या कर दी.


Also Read: UP: लखीमपुर खीरी में मां और बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव, जांच में सामने आई ये वजह…
प्रेमिका ने कबूला अपना गुनाह

मृतक के पिता की तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने युवती से पूछताछ की. जहां प्रेमिका ने अपने प्रेमी अमित की हत्या की बात कबूल कर ली है. युवती ने बताया कि उसने प्रेमी की हत्या गला घोंटकर की थी. प्रेमी अमित शराब पीने का आदी था. आए दिन वह अपनी प्रेमिका पर शक करता रहता था और उसके साथ मारपीट करता था. जिससे परेशान होकर लड़की ने दुपट्टे से युवक की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >