UP Chunav 2022: पटियाली विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: दूसरे चरण के बाद आज तीसरे चरण का मतदान हुआ. कासगंज जिले में आने वाले पटियाली विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान हुआ. कासगंज जिले में 59.18 प्रतिशत मतदान हुआ.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. कासगंज जिले में आने वाले पटियाली विधानसभा सीट पर भी दूसरे चरण में 57.77 प्रतिशत मतदान हुआ. कासगंज जिले में 59.18 प्रतिशत मतदान हुआ. पटियाली विधानसभा सीट महान सूफी संत अमीर खुसरो की जन्मस्थली है. कासगंज जिले की पटियाली विधानसभा क्षेत्रफल के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी सीट है. पटियाली विधानसभा सीट अनारक्षित सीट है. पटियाली विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर ग्रामीण इलाके आते हैं.

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ममतेश शाक्य ने 72414 वोट पाकर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार किरन यादव को 3771 वोट से हराया था. किरन यादव को इस चुनाव में कुल 68643 वोट मिले थे. 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर समाजवादी पार्टी की नजीबा खान जीनत ने 62493 वोट प्राप्त कर बहुजन समाज पार्टी के सूरज सिंह शाक्य को 27775 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी. पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने इस सीट पर कब्जा किया था. इस विधानसभा सीट पर अभी तक 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं.

पटियाली विधानसभा प्रत्याशी

  • भाजपा- ममतेश शाक्य

  • सपा- नादिरा सुल्तान

  • बसपा- नीरज किशोर मिश्रा

  • कांग्रेस- इमरान अली

  • आप- युसुफ पठान

पटियाली के जातिगत समीकरण

  • मुस्लिम- 18 फीसदी

  • जाटव- 15 फीसदी

  • शाक्य- 14 फीसदी

  • ठाकुर- 12 फीसदी

  • ब्राह्मण- 8 फीसदी

  • यादव- 8 फीसदी

  • अन्य- 8 फीसदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >